
Bharat Varta Desk : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर पर बयान देकर सियासी भट्टी गरमा दी है. तेजस्वी ने कहा है कि हजारों-लाखों करोड़ रुपये अगर अयोध्या में खर्च हो रहे हैं तो उससे कितने लोगों को सैलरी मिलेगी, कितने लोगों को शिक्षा और इलाज की सुविधा मिलेगी. इसपर पहले विरोधी भाजपा के नेताओं ने तेजस्वी पर हल्ला बोला. राजद के सहयोगी दल जदयू की मंत्री शीला मंडल ने भी कहा कि सभी सभी धर्म का सम्मान होना चाहिए धर्म के नाम पर या मंदिर के नाम पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए. वहीं, अब राजद विधायक और पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद ने बिना नाम लिए तेजस्वी पर जोरदार हमला बोला है. राजद विधायक चेतन आनंद ने सोशल मीडिया के माध्यम से लिखा है- “जो मंदिर जाने वालों/घंटी बजाने वालों के मुखर विरोधी है,उन्हे मंदिर जाने वालों से वोट मांगने का कोई अधिकार नही !”
बिहार में मचे सियासी हलचल के बीच राजद विधायक चेतन आनंद का तेजस्वी पर प्रतिक्रिया के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. बता दें कि पिछले सप्ताह ही पूर्व सांसद आनंद मोहन और लवली आनंद ने मुख्यमंत्री आवास जाकर नीतीश कुमार से मुलाकात की थी.
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More
पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More
Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More
पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More