बड़ी खबर

भागलपुर में रेल ट्रैक पर बम ब्लास्ट, नाथनगर बना डेंजर जोन


Bharat varta desk: भागलपुर से बड़ी खबर है। मिल रही जानकारी के अनुसार, भागलपुर के नाथनगर रेलवे स्‍टेशन के समीप बम ब्लास्ट हुआ है। बताया जा रहा है कि इस धमाका में कूड़ा बिनने वाला एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया है जिसे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरपीएफ, जीआरपी और नाथनगर पुलिस तीनों मिलकर घटना की छानबीन कर रही है। नाथनगर रेलवे स्टेशन को पहले भी बम से उड़ाने की साजिश रची जा चुकी है. फरवरी 2021 में के प्लेटफार्म संख्या-दो की लाइन संख्या तीन की पटरी पर विस्फोटक बरामद हुआ था।

नाथनगर के आसपास के इलाके डेंजर जोन

नाथनगर आसपास के इलाके में बम ब्लास्ट की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। इससे यह जानकारी मिल रही है कि इन हिस्सों में बम बनाने का काम होता है। कूड़े के ढेर में पहले भी कई बार रखे गए बम के ब्लास्ट होने से लोग घायल होते रहे हैं। भागलपुर के आसपास के इलाकों में इस तरह की घटनाएं आम हैं।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

कर्तव्य पथ पर पीएम मोदी, संस्कृति और सामरिक ताकत का प्रदर्शन

Bharat varta Desk भारत ने सोमवार को 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी विकास यात्रा,… Read More

5 hours ago

शिबू सोरेन को पद्मभूषण, धर्मेंद्र समेत 131 हस्तियों को पद्म सम्मान, बिहार के तीन लोग शामिल

Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस की 77वीं पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों… Read More

21 hours ago

डीजी कुंदन कृष्णन को गैलंट्री मेडल, बिहार- झारखंड के ये पुलिस अधिकारी राष्ट्रपति से सम्मानित

Bharat varta Desk गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार 22 पुलिस पदाधिकारी और… Read More

1 day ago

सीएम नीतीश के समृद्ध यात्रा के दौरान विस्फोट, एक की मौत

Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More

4 days ago

आईएएस संजीव दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर

Bharat varta Desk आईएएस संजीव खिरवार (IAS Sanjeev Khirwar) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का… Read More

5 days ago

नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More

6 days ago