कला -संस्कृति

भरो टैक्स, रहो रिलैक्स : टैक्स कलेक्शन बढ़ाने के लिए पटना नगर निगम ने लॉन्च किया नया जिंगल गीत

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : पटना नगर निगम ने नगर क्षेत्र में रहने वाले लोगों को ससमय टैक्स भुगतान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से एक नया जिंगल गीत बनाया है जिसे निगम कार्यालय में पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू, उपमहापौर रेशमी कुमारी, पटना नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर और लोकगीत गायिका नीतू कुमारी नवगीत, वार्ड पार्षद श्वेता राय , कांति देवी, कावेरी सिंह, आशीष कुमार सिन्हा , इंद्रदीप कुमार चंद्रवंशी, मनोज कुमार ,विनोद कुमार इत्यादि ने ऑफिशियली लांच किया । कार्यक्रम में महापौर सीता साहू ने कहा कि हम सभी को अपने करों का भुगतान समय पर करना चाहिए। समय से टैक्स प्राप्त होने पर पटना नगर निगम की दक्षता में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता के स्तर में आमूलचूल परिवर्तन लाने के लिए पटना नगर निगम संकल्पित है। इसी तरह नगर की दूसरी सेवाओं में सुधार के लिए कई योजनाओं पर काम चल रहा है। पटना नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर डॉक्टर नीतू कुमारी नवगीत ने कहा कि भरो टैक्स, रहो रिलैक्स गीत से पटना के लोग प्रेरित होंगे और समय पर नगर निगम के कर का भुगतान करेंगे।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

JEE मेन में श्रेयस मिश्रा बनें टॉपर

Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More

2 days ago

टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया

Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More

3 days ago

पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के यहां रेड

Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More

5 days ago

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

1 week ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

1 week ago