पॉलिटिक्स

बिहार विधान सभा वोटों की गिनती 55 केंद्रों पर होगी सीसीटीवी से हो रही निगरानी

पटना संवाददाता : बिहार विधानसभा चुनाव की 10 नवंबर को होने वाली मतगणना के लिए निर्वाचन आयोग ने सीसीटीवी से निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सहित व्यापक इंतजाम किए हैं.

मुख्य चुनाव अधिकारी एच आर श्रीनिवास ने बताया कि स्ट्रांग रूम में ईवीएम कड़ी सुरक्षा में रखी हैं. 10 नवंबर को वोटों की गिनती के लिए राज्यभर में बनाए गए कुल 55 मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है.

उन्होंने बताया कि ईवीएम तथा मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए राज्यभर में केंद्रीय सशस्त्र बलों (सीएएफपी) की कुल 19 कंपनी तथा मतगणना के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए 59 कंपनी तैनात की गयी हैं.
उन्होंने कहा कि 55 मतगणना केंद्रों के भीतरी हिस्से में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती की गयी है, जबकि बिहार सैन्य पुलिस बल को मध्य पंक्ति की सुरक्षा में लगाया गया है तथा जिला सशस्त्र पुलिस बाहरी पंक्ति में तैनात है.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को तीन चरणों में संपन्न हुए मतदान में वोटों की गिनती के लिए राज्य के सभी 38 जिलों के कुल 55 मतदान केंद्र और 414 हॉल बनाए गए हैं.

बिहार के चार जिलों-पूर्वी चंपारण (12 विधानसभा क्षेत्र), गया (10 निर्वाचन क्षेत्र), सीवान (आठ निर्वाचन क्षेत्र) और बेगूसराय (सात) में सबसे अधिक तीन-तीन मतदान केंद्रों की व्यवस्था की गई है.

बाकी जिलों में एक या दो मतगणना केंद्र बनाए गए हैं.

प्रदेश की राजधानी पटना में, जहां सबसे अधिक 14 विधानसभा क्षेत्र हैं, के सभी निर्वाचन क्षेत्रों के मतों की गणना के लिए एएन कॉलेज में केवल एक मतदान केंद्र की स्थापना की गयी है जहां मतगणना के लिए 30 काउंटिंग हॉल तैयार किए गए हैं.

मुजफ्फरपुर जिला जहां 11 निर्वाचन क्षेत्र हैं, में भी वोटों की गिनती के लिए एक ही मतगणना केंद्र बनाया गया है.

नियंत्रण कक्ष में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों का स्क्रीन जिला निर्वाचन अधिकारियों के कार्यालयों में है और मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा नियमित रूप से उनकी निगरानी की जा रही है.

डाक के जरिए डाले गए मतों की पहले गिनती होगी और उसके बाद ईवीएम के वोटों की गिनती की जाएगी .

बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर (71 सीटों), 3 नवंबर (94 सीटों) और 7 नवंबर (78 सीटों) को मतदान संपन्न हुआ था .

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

5 days ago