पॉलिटिक्स

बिहार में किसानों की हालत बेहद खराब: कांग्रेस,कांग्रेस नेता ललन कुमार ने कहा कृषि कानून किसानों पर कुठाराघात

भागलपुर संवाददाता: कांग्रेस के अनुसार किसी कानून किसानों पर कुठाराघात है। इससे किसानों का कोई भला होने वाला नहीं है। कांग्रेस नेताओं यह भी मानना है कि बिहार में किसानों की स्थिति काफी दयनीय है.
सुल्तानगंज में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सुल्तानगंज विधानसभा के पूर्व पत्याशी ललन कुमार ने कहा कि वर्ष 2020 में बिहार में गेहूं के कुल उत्पादन का 1 प्रतिशत ही सरकारी खरीद हो पाई है। पंजाब में धान की एमएसपी 1883 रुपए प्रति क्विंटल है जबकि बिहार में कोई धान को 1200 रुपए क्विंटल तक में खरीदने को तैयार नहीं है। सरकार द्वारा धान खरीद का दावा खोखला साबित हो रहा है। किसानों का धान खेतों में पड़ा हुआ है. जो पूंजी किसानों ने लगाई थी वह भी नहीं निकल पाई है। ललन कुमार ने कहा कि कृषि कानूनों के संबंध में सरकार कह रही है कि निजी क्षेत्र के आने से किसानों को लंबे समय में फायदा होगा।यह दीर्घकालिक नीति है तो सबसे बड़ा उदाहरण तो हमारा राज्य बिहार है जहां सरकारी मंडी व्यवस्था तो 2006 में ही खत्म हो गई थी। अब 14 वर्ष बीत चुके हैं। यह काफी लंबा समय है। फिर सवाल उठता है कि इसके बाद बिहार में कितना निवेश आया? किसानों को क्यों आज सबसे कम दाम पर अनाज बेचनी पड़ रहीहै? अगर बिहार में इसके बाद कृषि क्रांति आ गई थी तो मजदूरों के पलायन का सबसे दर्दनाक चेहरा यहीं क्यों दिखा? क्यों नहीं बिहार कृषि आय में अग्रणी राज्य बना? सबसे कम कृषि आयों वाले राज्यों में आज बिहार अग्रणी है। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान केंद्र सरकार की साजिश को उसको समझ रहे हैं।

ललन कुमार ने नोटबंदी कानून के खिलाफ भी केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आर्थिक नीतियों के हर मोर्चे पर नरेंद्र मोदी की सरकार फेल है। कोरोना काल में लॉकडाउन के मामले में भी केंद्र की नीति दोषपूर्ण रही है। प्रवासी बिहारियों के प्रति बिहार सरकार के रवैया को सभी लोगों ने देखा। बिहार से बड़ी संख्या में लोगों के पलायन को लेकर कांग्रेस गंभीर है। राज्य सरकार के पास इसे रोकने के लिए कोई प्रभाव कारी नीति नहीं है।

संवाददाता सम्मेलन में विधायक फनीन्द्र चौधरी, समाजसेवी शिवम चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष मो. मेराज आलम, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विभूति सिन्हा, रघुनंदन केसरी, मॉर्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के जिला सेक्रेटिएट सुभाष तांती, रवि कुमार, रिशु कुमार, वरिष्ठ नेता हिमांशु शेखर, चानो यादव, मो. मंराज आलम, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विभूति सिन्हा, तरूण चैधरी, राजद महिला जिलाध्यक्ष नीशु सिंह समेत महागठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

नितिन नवीन और शिवेश कुमार राज्य सभा जाएंगे

Bharat varta Desk बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बिहार से राज्यसभा चुनाव के लिए… Read More

1 day ago

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल समेत 23 आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा -कोई सबूत नहीं

Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More

5 days ago

बिहार में अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों पर निकली बहाली

Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More

1 week ago

पेरू में हवाई हादसा, 15 मरे, झारखंड में एयर एंबुलेंस दुर्घटना में सात की जान गई

Bharat varta Desk ‌‌ पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More

1 week ago

नेपाल में नदी में बस गिरी, 18 यात्रियों की मौत

Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More

1 week ago

बिहार के आईजी के सरकारी आवास पर आंध्र पुलिस का रेड

Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More

1 week ago