अटल बिहारी वाजपेयी की आज 96वीं जयंती, प्रधानमंत्री मोदी ने सदैव अटल समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की

News N Live Desk: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज 96वीं जयंती है। इस अवसर पर उनके समाधि स्मारक ‘सदैव अटल’ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अटल बिहारी वाजपेयी के परिवारजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की। गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती पर उन्हें ‘सदैव अटल’ समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी की किताब का विमोचन किया

पंडित मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर संसद के सेंट्रल हाउस में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने “संसद में अटल बिहारी वाजपेयी: एक स्मृति खंड” नामक किताब का विमोचन किया।

लोकसभा सचिवालय द्वारा प्रकाशित इस किताब में अटल जी के जीवन पर प्रकाश डालने सहित संसद में उनके द्वारा दिए उल्लेखनीय भाषण भी शामिल किए गए हैं। इस किताब में अटल जी के सार्वजनिक जीवन से जुड़ी कुछ दुर्लभ तस्वीरें भी हैं। कार्यक्रम के दौरान लोकसभा के स्पीकर ओम बिडला, केन्द्रीय मंत्री, संसद सदस्य, संसद के पूर्व सदस्य और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago