बड़ी खबर

बिहार प्रशासनिक सेवा के 27 अधिकारी बदले, कई डीसीएलआर भी

Bharat varta desk

बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर राज्य सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर किया है. इनमें कई एडीएम और डीसीएलआर शामिल हैं.

मंगलवार को जारी विभागीय अधिसूचना के मुताबिक अरवल के वरीय उप समाहर्ता राघवेंद्र प्रताप सिंह को पटना सदर का डीसीएलआर (भूमि सुधार उप समाहर्ता) जबकि पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे उत्तम कुमार को पटना का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है.

पटना सदर की डीसीएलआर मैत्री बिहार राज्य विवि सेवा आयोग की ओएसडी बनी हैं.


पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे संजय सिंह को बीपीएससी का उप सचिव बनाया गया है.


बृजेश कुमार को बिहार कर्मचारी चयन आयोग का संयुक्त सचिव बनाया गया है.


राजीव को बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग का उप सचिव बनाया गया है.


संजय कुमार राय को समाज कल्याण विभाग का ओएसडी बनाया गया है.


समस्तीपुर के वरीय उप समाहर्ता पवन कुमार मंडल बिहार तकनीकी सेवा आयोग के ओएसडी बने हैं.


पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे बिनोद कुमार सिंह को बेतिया नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है.


बेतिया के नगर आयुक्त शंभू कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान का निर्देश दिया गया है.


सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव रवींद्र नाथ चौधरी को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.


मद्य निषेध विभाग के उप सचिव निरंजन कुमार को खेल विभाग का उप सचिव बनाया गया है.


राकेश रमण को बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम का महाप्रबंधक (जनवितरण) बनाया गया है.


कैमूर के वरीय उप समाहर्ता डॉ संजीव कुमार सज्जन को कैमूर का डीसीएलआर बनाया गया है.


अररिया सदर की डीसीएलआर निधि राज को पश्चिम चंपारण का वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है.


बेनीपट्टी मधुबनी के डीसीएलआर राजू कुमार को निर्मली सुपौल को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया है.


बक्सर सदर के डीसीएलआर सुधीर कुमार को भागलपुर का वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है.


सहरसा सदर के डीसीएलआर ललित कुमार सिंह को भवन निर्माण विभाग का ओएसडी बनाया गया है.


फारबिसगंज अररिया की डीसीएलआर अंकिता सिंह को बांका की वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है.


बांका के वरीय उप समाहर्ता अमित कुमार को फारबिसगंज का डीसीएलआर बनाया गया है.


पश्चिम चंपारण के वरीय उप समाहर्ता आयुष अनंत को आरा सदर का डीसीएलआर बनाया गया है.


निर्मली सुपौल के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी प्रशांत कुमार को बेनीपट्टी मधुबनी का डीसीएलआर बनाया गया है.


कटिहार सदर की डीसीएलआर अनुराधा कुमारी किशोर को अररिया का वरीय उप समाहर्ता बनाया गया है.


भागलपुर के वरीय उप समाहर्ता शशिभूषण को बक्सर सदर का डीसीएलआर बनाया गया है.


गोपालगंज के वरीय उप समाहर्ता मंकेश्वर कुमार को कटिहार सदर का डीसीएलआर बनाया गया है.


पश्चिम चंपारण के वरीय उप समाहर्ता एस प्रतीक को अररिया सदर का डीसीएलआर बनाया गया है.


सुपौल के वरीय उप समाहर्ता सावन को सहरसा सदर का डीसीएलआर बनाया गया है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

पीके शाही ने एडवोकेट जनरल पद से दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More

18 hours ago

टीएमसी के 19 सांसद हुए बागी

Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More

4 days ago

पटना हाईकोर्ट के 7 नए न्यायाधीश

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More

4 days ago

प्रधानमंत्री के 12 साल: देश भर में हुई पूजा-अर्चना

Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More

5 days ago

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

1 week ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 weeks ago