
NewsNLiveDesk : भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में रविवार को देर शाम से चल रही केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म हो गई है। यह बैठक बिहार विधानसभा चुनाव के लिए की जा रही थी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। सूत्रों की मानें तो बिहार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिए यह बैठक की गई थी। आपको बता दें कि फिलहाल अभी इस बैठक में क्या कुछ निर्णय लिया गया है अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है।
यह बैठक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में की गई और इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, शाहनवाज हुसैन और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में उन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं, जिन पर जदयू ने अपना दावा छोड़ दिया है। अन्य सीटों पर भी प्राथमिकता के अनुरूप उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं। सोमवार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो सकती है।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More