
नई दिल्ली : बिहार के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता रामजतन सिन्हा आज फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये। रामजतन सिन्हा पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। दिल्ली में उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेरा ने कहा कि “रामजतन सिन्हा जी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वे लंबे समय तक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं। मुझे उनका स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है और ये मेरा सौभाग्य है कि इस मौके पर मैं मौजूद हूं। मैं पूरे कांग्रेस परिवार की तरफ से उनका स्वागत करता हूं।” इस मौके पर कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह भी मौजूद थे। अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि राम जतन सिन्हा का राजनीतिक जीवन छात्र आंदोलन से शुरू हुआ। उन्होंने छात्र संघ चुनाव में लालू प्रसाद यादव को पराजित कर अपनी पहचान बनाई। वे बिहार सरकार में मंत्री रहे। इसके अलावा वो बिहार कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
बता दें कि रामजतन सिन्हा ने 2005 में कांग्रेस छोड़ी थी। कुछ साल बाद फिर से शामिल हुए और 2012 में पार्टी छोड़ दी थी। बीच में वे जदयू में भी शामिल हुए थे। 1971 के पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ के चुनाव में लालू प्रसाद यादव को हराने वाले रामजतन सिन्हा अब एक बार फिर कांग्रेस में लौटे हैं।
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More