भारत वार्ता संवाददाता
बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर (भागलपुर) द्वारा खेती के संबंध में किए जा रहे शोधों को अंतर्राष्ट्रीय मानक प्रदान करने के लिए तमाम साधन, संसाधन विकसित किए जा रहे हैं. उच्चस्तरीय शोध पर आधारित बीजों के नई किस्मों का ईजाद कर और किसानों को वैज्ञानिक ट्रेनिंग देकर बीएयू खेती को उन्नत करने की दिशा में महत्वपूर्ण काम कर रहा है. यह बात बीएयू के कुलपति डॉक्टर आरके सोहाने ने शोध परिषद की दो दिवसीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची के कुलपति ओएएन सिंह ने शिरकत किया. इस मौके पर शोध परियोजनाओं की जानकारी देते हुए कुलपति डॉ सोहाने ने कहा कि बिहार में वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने में बीएयू की अहम भूमिका होगी. इसके लिए विश्वविद्यालय सैकड़ों परियोजनाओं पर काम कर रहा है.
धान की 4 नई किस्में बढ़ाएगी पैदावार
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से धान के 4 नई किस्मों को विकसित किया गया है जो पैदावार बढ़ाने में कारगर साबित होगी. कुलपति ने मौसम आधारित कृषि अनुसंधान की दिशा में काम करने पर जोर दिया. इस बैठक में कई प्रगतिशील किसान भी शरीक हुए.
50 शोध परियोजनाओं पर लगेगी मुहर
दो दिवसीय शोध परिषद की बैठक में खरीफ फसलों से जुड़ी 50 से अधिक शोध परियोजनाओं पर चर्चा होगी. बीएयू के वैज्ञानिकों द्वारा इन परियोजनाओं पर काम किए जा रहे हैं. शोध परिषद से सभी परियोजनाओं को मंजूरी दी जाएगी. बैठक में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में बीएयू द्वारा किए जा रहे कामकाज की तारीफ की. बैठक को डॉक्टर एनके सिंह, विनोद कुमार सिंह, ए के नायक, डॉक्टर ए के तिवारी, फिजा अहमद, शैलबाला डे आदि ने भी संबोधित किया.
Bharat varta Desk बिहार की राजधानी पटना को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा फैसला लिया है.… Read More
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More