
भागलपुर, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर द्वारा खेती के संबंध में किए जा रहे शोधों को अंतर्राष्ट्रीय मानक प्रदान करने के लिए तमाम साधन, संसाधन विकसित किए जा रहे हैं. उच्चस्तरीय शोध पर आधारित बीजों के नई किस्मों का ईजाद कर और किसानों को वैज्ञानिक ट्रेनिंग देकर बीएयू खेती को उन्नत करने की दिशा में महत्वपूर्ण काम कर रहा है. यह बात बीएयू के कुलपति डॉक्टर आरके सोहाने ने शोध परिषद की दो दिवसीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची के कुलपति ओएएन सिंह ने शिरकत किया. इस मौके पर शोध परियोजनाओं की जानकारी देते हुए कुलपति डॉ सोहाने ने कहा कि बिहार में वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने में बीएयू की अहम भूमिका होगी. इसके लिए विश्वविद्यालय सैकड़ों परियोजनाओं पर काम कर रहा है.
धान की 4 नई किस्में बढ़ाएगी पैदावार
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से धान के 4 नई किस्मों को विकसित किया गया है जो पैदावार बढ़ाने में कारगर साबित होगी. कुलपति ने मौसम आधारित कृषि अनुसंधान की दिशा में काम करने पर जोर दिया. इस बैठक में कई प्रगतिशील किसान भी शरीक हुए.
50 शोध परियोजनाओं पर लगेगी मुहर
दो दिवसीय शोध परिषद की बैठक में खरीफ फसलों से जुड़ी 50 से अधिक शोध परियोजनाओं पर चर्चा होगी. बीएयू के वैज्ञानिकों द्वारा इन परियोजनाओं पर काम किए जा रहे हैं. शोध परिषद से सभी परियोजनाओं को मंजूरी दी जाएगी. बैठक में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में बीएयू द्वारा किए जा रहे कामकाज की तारीफ की. बैठक को डॉक्टर एनके सिंह, विनोद कुमार सिंह, ए के नायक, डॉक्टर ए के तिवारी, फिजा अहमद, शैलबाला डे आदि ने भी संबोधित किया.
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More