Categories: बड़ी खबर

केरल की 5वीं की छात्रा का पत्र पढ़कर इमोशनल हुए चीफ जस्टिस, दिया पत्र का जवाब

Bharat Varta Desk : केरल की पांचवीं कक्षा की एक छात्रा ने भारत के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन. वी. रमना को भावुक कर देने वाली चिट्ठी लिखी है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। छात्रा ने अपने खत में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से लड़ाई में अदालत के प्रभावपूर्ण हस्तक्षेप और इस संक्रमण काल में जिंदगियां बचाने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है। छात्रा ने चिट्ठी के साथ एक तस्‍वीर भी अटैच की है। इसमें एक न्‍यायाधीश को कोरोना पर वार करते दिखाया गया है। इस पत्र से गदगद CJI ने भी बच्‍ची को जवाब में चिट्ठी भेज उसके सुनहरे भविष्‍य की कामना की है।

त्रिशूर केंद्रीय विद्यालय की छात्रा लिडविना जोसेफ ने अपने खत के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मुस्कुराती हुई चित्र और अन्य तस्वीरें भी खुद से ड्राइंग कर भेजी है। बच्ची ने न्यायमूर्ति रमना को पत्र लिखकर कहा है कि माननीय न्यायालय ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में आम लोगों की पीड़ा और मृत्यु पर प्रभावी ढंग से हस्तक्षेप किया है और मुझे खुशी एवं गर्व महसूस हो रहा है कि आपकी माननीय अदालत ने ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए आदेश दिया है।

जोसेफ ने अपने हाथ से लिखे पत्र में कहा कि, ‘मैं खुश हूं और गर्व महसूस कर रही हूं कि माननीय अदालत ने ऑक्सि‍जन की आपूर्ति के आदेश दिए और कई लोगों की जान बचाई। मैं समझ गई कि माननीय न्यायालय ने हमारे देश में विशेष रूप से दिल्ली में कोविड-19 और मृत्यु दर को कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाए हैं। इसके लिए मैं आपको धन्यवाद देती हूं। अब मैं बहुत गौरवान्वित और प्रसन्न महसूस कर रही हूं।’

बच्ची ने एक रंग बिरंगा चित्र भी संलग्न किया, जिसमें एक न्यायाधीश को कोरोनोवायरस को गैवेल (लकड़ी का हथौड़ा) के साथ तोड़ते हुए दिखाया गया है। जोसेफ ने महात्मा गांधी का एक चित्र भी बनाया, जो जज के पीछे की दीवार पर लटका हुआ देखा जा सकता

पत्र से प्रभावित होकर प्रधान न्यायाधीश रमना ने जोसेफ को जवाब देते हुए कहा, मुझे आपका सुंदर पत्र मिला, साथ ही काम पर जज के दिल को छू लेने वाला चित्र भी मिला है। जिस तरह से आपने देश में होने वाली घटनाओं पर नजर रखी और महामारी के मद्देनजर लोगों की भलाई के लिए आपने जो चिंता दिखाई, उससे मैं वास्तव में प्रभावित हूं।

प्रधान न्यायाधीश रमना ने आगे लिखा, मुझे विश्वास है कि आप बड़ी होकर एक सतर्क, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित होंगी, जो राष्ट्र निर्माण में बहुत योगदान देगा। सीजेआई एन. वी. रमना ने बच्ची को संविधान की एक हस्ताक्षरित प्रति भी भेजी।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का जय घोष

विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

2 weeks ago

अटल को समर्पित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुआ हिंदी का ‘जय घोष’

------विश्व हिंदी परिषद ने दिल्ली में दुनिया भर के विद्वानों को जुटाया और आयोजन को… Read More

2 weeks ago

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

4 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

4 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

4 months ago