बाबा बटेश्वर महोत्सव का आगाज, रेल यात्री संघ का आयोजन, तीर्थ यात्रियों के लिए सुविधाओं के विकास की मांग

Bharat Varta Desk: उत्तर वाहिनी गंगा के तट पर स्थित बाबा बटेश्वर धाम में रविवार की शाम को दो दिवसीय बाबा बटेश्वर नाथ महोत्सव का आगाज हुआ। केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ की ओर से हर साल की तरह इस बार भी धूमधाम से बटेश्वर महोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके विभिन्न क्षेत्रों से आए विशिष्ट अतिथियों ने बाबा बटेश्वर धाम में पर्यटन की सुविधाओं के विकास की मांग की।

काशी के तर्ज पर हो गुप्त काशी का विकास -जिला जज बीडी तिवारी
महोत्सव का अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा वर्तमान में लोहरदगा उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि बटेश्वर स्थान को गुप्तकाशी कहा गया है लेकिन यहां पर्यटन की सुविधाओं का अभाव है। तीर्थ यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं विकसित होनी चाहिए। जिस तरह से काशी में बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर का विकास किया गया ठीक उसी तरह से बटेश्वर स्थान को भव्य स्वरूप प्रदान किया जाए।

शिव- शक्ति का अद्भुत मिलन, ध्यान दे सरकार-अनिल ठाकुर
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बिहार और झारखंड के संपर्क प्रमुख अनिल ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि बटेश्वर स्थान में शिव और शक्ति का अद्भुत मिलन है। बाबा भोलेनाथ के समक्ष यहां महाकाली भी विराजती हैं। पर्यटन के हिसाब से इस स्थान का अद्भुत विकास हो सकता है। बाबा भोलेनाथ का मंदिर बटेश्वर पहाड़ की गोद में स्थित है। सरकारी इस पर ध्यान दे।

बटेश्वर स्थान अंग क्षेत्र का गौरव-मेयर वसुंधरा लाल

भागलपुर की मेयर वसुंधरा लाल ने कहा कि बाबा बटेश्वर धाम शिव धाम के रूप में पूरे बिहार और झारखंड में चर्चित हैं। यह स्थान अंग क्षेत्र का गौरव है। जहां विक्रमशिला भी है। इसके चलते इस स्थान का विकास अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के मानचित्र पर हो सकता है। इसके लिए हम लोग भी मिलजुल का प्रयास करेंगे।

महोत्सव को साहिबगंज परिवार न्यायालय के जिला जज श्री प्रकाश दुबे, जमालपुर के रेल एसपी रमन कुमार चौधरी, भागलपुर के उप महापौर डॉक्टर सलाउद्दीन, भागलपुर जिला चंपावत कॉमर्स के अध्यक्ष लालू शर्मा समेत कई प्रमुख लोगों ने संबोधित किया।

रेल यात्री संघ की तारीफ
सभी लोगों ने महोत्सव की आयोजन के लिए केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ और इसके अध्यक्ष विष्णु खेतान की तारीफ की। रेल यात्री संघ की ओर से हर साल सावन महीने में बाबा बटेश्वर धाम में अष्टयाम, बाबा का भव्य श्रृंगार, गंगा महाआरती का आयोजन किया जाता है। इसके साथ दो दिनों का अंग महोत्सव भी आयोजित किया जाता है। इस मौके पर केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान ने कहा कि उनका उद्देश्य बाबा बटेश्वर धाम को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन के मानचित्र पर विकसित करवाना है। गंगा के तट पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन भगवती रंजन पांडे ने किया।

About Post Author





Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

2 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

2 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago