
Bharat varta desk:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राजगीर में मलमास मेला का उद्घाटन कर दिया है। मलमास मेला अगले एक महीने तक चलेगा। इस दौरान देशभर से भारी संख्या में श्रद्धालु राजगीर आएंगे। मेला 16 अगस्त तक चलेगा।
इस मेले का संबंध में यह मान्यता है कि सनातन धर्मावलंबियों के सभी 33 कोटि देवी देवता मलमास मेला के दौरान राजगीर में प्रवास करते हैं। इसमें सिर्फ एक काग (कौआ) देवता इसके आसपास नजर नहीं आते हैं। क्योंकि उन्हें भूल वश दावत नहीं मिला था। इस दौरान कोई भी मांगलिक कार्य का आयोजन नहीं किया जाता है।
मेले के दौरान राजगीर के 22 कुंडों और 52 धाराओं में स्नान की महत्ता कई गुना बढ़ जाती है।
राजगीर में अधिक मास का महत्व पितरों के लिए अत्याधिक माना जाता है. वो भी सिर्फ और सिर्फ राजगीर में ही होता है. इस दौरान जिनका निधन होता है, उनका पिंडदान पुरुषोत्तम मास में ही किया जाता है वहीं पितरों (हमारे पूर्वज जिनका निधन हो गया हो) की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान तर्पण विधि और एवं श्राद्ध कर्म वैतरणी नदी पर किए जाते हैं।
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More