
Bharat Varta Desk: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बसपा ने ब्राह्मण कार्ड खेलना शुरू कर दिया है। 23 जुलाई को ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसी अभियान के तहत अब बसपा बिकरू कांड में बंद 17 साल की खुशी दुबे की केस में पैरवी करने का फैसला लिया है। बसपा के बड़े ब्राह्मण चेहरा और जाने-माने वकील सतीश मिश्रा खुशी दुबे का केस लड़ेंगे और उसकी रिहाई की मांग करेंगे।
खुशी दुबे अमर दुबे की पत्नी है जो बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे का भतीजा था। अमर को पुलिस ने घटना के बाद एनकाउंटर में मार दिया था। खुशी की शादी घटना के 3 दिन पहले हुई थी। उसके बाद भी पुलिस ने उसे घटना के साजिशकर्ता के रूप में गिरफ्तार किया। वह बाराबंकी के किशोर केंद्र में 1 साल से बंद है जबकि उसके परिवार वालों का कहना है कि वह नाबालिग है और घटना के 3 दिन पहले जिसकी शादी हुई वह साजिशकर्ता कैसे हो सकती है?
Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More
Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More
Bharat varta Desk 5 आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, दुनियाभर में लगभग 2,500 जगहों पर… Read More