
Bharat Varta Desk: कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी ICMR ने चौथा सीरो-सर्वे की रिपोर्ट जारी कर दी है जिसके मुताबिक देश की 67 फ़ीसदी आबादी में एंटीबॉडी डेवलप हो चुकी है। यानी इतने लोग संक्रमित हो चुके हैं। यह सर्वे 21 राज्यों के 70 जिलों में जून और जुलाई महीने में कराया गया था। जिसके आधार पर कहा जा रहा है कि 67 फ़ीसदी आबादी में कोरोनावायरस को बेअसर करने के लिए शरीर में जरूरी एंटीबॉडी डेवेलप हो चुकी है।ICMR के डायरेक्टर जनरल डॉ बलराम भार्गव ने कहां है कि इनमें बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं।
सर्वे में 6-17 आयु के बच्चों और किशोरों को भी शामिल किया गया था। डायरेक्टर ने कहा कि बच्चे बड़ों की तुलना में संक्रमण को ज्यादा मजबूती से झेल लेते हैं। 6 से लेकर 9 साल के बच्चों में एंटीबॉडी एडल्ट की तरह होती है। डॉ बलराम भार्गव का सुझाव है कि बच्चों के स्कूल खोले जा सकते हैं। लेकिन सर्वे के हिसाब से अभी भी शेष 33 फ़ीसदी यानी करीब 40 करोड़ आबादी पर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। तीसरी लहर रोकने के लिए कोरोना सुरक्षा नियमों का मजबूती से पालन जरूरी है।
Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More
Bharat varta Desk उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स… Read More
Bharat varta Desk 5 आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, दुनियाभर में लगभग 2,500 जगहों पर… Read More
Bharat varta Desk बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE) का… Read More
Bharat varta Desk बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में कथित तौर से… Read More
Bharat varta Desk पटना, विशेष संवाददाता बिहार सरकार ने गुरुवार की रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल… Read More