
भागलपुर संवाददाता: बड़बोले बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले गोपालपुर के जदयू विधायक को ग्रामीणों ने आज औकात बता दी. ग्रामीणों का कहना है कि बांका जिले के बौसी के श्याम बाजार में विवादित जमीन पर विधायक रविवार की शाम को कब्जा जमाने पहुंचे थे. उनका कहना था कि इस जमीन के एक पक्ष ने करीब ढाई बीघा जमीन उन्हें लिख दिया है. यहां एक विशाल भूखंड है जिसको लेकर दो पक्षों में काफी दिनों से मुकदमा चल रहा है. विधायक एक पक्ष की ओर से आज जमीन पर पहुंचे और वहां मौजूद कुछ लोगों के साथ मारपीट करने लगे. आरोप है कि विधायक के साथ हथियारबंद लोग भी थे. इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जमा हो गए और विधायक को चारों तरफ से घेर लिया.करीब 1 घंटे तक ग्रामीणों ने उन्हें बंधक बनाए रखा.उसके बाद पुलिस पहुंची और विधायक को वहां से ले गई.
जमीन कब्जा करने के कई बार लगे आरोप
इसके पहले भी विधायक पर कई बार जमीन कब्जा करने के आरोप लग चुके हैं. आरोप ये भी है कि बांका जिले के ही मंदार पर्वत के पास जमीन कब्जा करने को लेकर उन्होंने कुछ साल पहले गोली चलाई थी. पिछले साल भागलपुर के तिलकामांझी में जमीन विवाद में विधायक फंसे थे.बरारी हाउसिंग कॉलोनी में सरकारी क्वार्टर पर कब्जा करने के आरोप भी उन पर लगे हैं.
बदमाश को ठोक देंगे
हाल में उन्होंने कहा था कि वह कहीं नाल बंदूकबंदूक- राइफल लेकर चलते हैं .कोई बदमाश आएगा तो उसे ठोक सकते हैं .
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More
पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More
Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More
पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More