पॉलिटिक्स

बंगाल में प्रधानमंत्री की दहाड़, कहा- अब 2 मई और ‘दीदी’ गईं

कोलकाता, भारत वार्ता संवाददाता
बंगाल के बांकुड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब 2 मई और ‘दीदी’ गईं। उन्होंने कहा कि बंगाल में असल परिवर्तन आएगा। अपने भाषण की शुरुआत बंगाली में करते हुए उन्होंने कहा कि ‘कटमनी का खेला अब चोलबे ना’ यानी बंगाल में अब कटमनी नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और सिंडिकेट का खेल अब बंगाल में नहीं चलेगा।
राज्य की सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, “बंगाल में दीदी के लोग दीवार पर तस्वीरें बना रहे हैं। तस्वीरों में दीदी मेरे सिर पर अपना पैर मार रही हैं। मेरे सिर के साथ फुटबॉल खेल रही हैं। आप बंगाल के संस्कार और यहां की महान परंपरा का अपमान क्यों कर रही हो दीदी? ये बंगाल तो देश को दिशा देने वाला है। मैं जितना दीदी से आपके सवाल पूछता हूं, उतना वो मुझ पर गुस्सा करती हैं। अब तो कह रही हैं कि उनको मेरा चेहरा भी पसंद नहीं है। दीदी, लोकतंत्र में चेहरा नहीं, जनता की सेवा, जनता के लिए किया गया काम कसौटी पर होता है।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल में अगर हमारी सरकार आई तो आयुष्मान भारत योजना लागू करेंगे। टालबाजों के खिलाफ कार्रवाई होगी अगर बीजेपी आती है। भ्रष्टाचारियों और सिंडिकेट वोलों के खिलाफ कार्रवाई होगी। बंगाल में असली परिवर्तन बीजेपी लाकर दिखाएगी। असली परिवर्तन यानी बंगाल में एक ऐसी सरकार लाने के लिए जो सरकारी योजनाओं का पैसा 100 फीसदी गरीब तक पहुंचाए। बंगाल में एक ऐसी सरकार लाने के लिए जो तोलाबाजों, सिंडिकेट को जेल भेजे, भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई करे। बंगाल में एक ऐसी सरकार लाने के लिए जो गरीबों की सेवा करे, उनकी तकलीफें दूर करे।
पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में डबल इंजन की सरकार जरूरी है। उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार हर घर पाइप से जल पहुंचाने के लिए अभियान चला रही है। हमने सैकड़ों करोड़ रुपये बंगाल सरकार को दिए हैं। लेकिन यहां की बहनें-बेटियां, बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। नल कहां है, जल कहां है। यहां खेतों में पानी क्यों नहीं है? क्यों यहां का किसान साल में सिर्फ एक फसल लेने के लिए मजबूर हैं? यहां सिंचाई व्यवस्थाएं जर्जर क्यों हैं, परियोजनाएं लटकी क्यों हैं? यहां युवा परेशान हैं। चाकरी, उद्योग, निवेश कहां है? आपने 10 साल में सिर्फ खोखली घोषणाएं की हैं, ज़मीन पर काम कहां है दीदी।”

Anupam

Recent Posts

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

7 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

7 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

19 hours ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

2 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

3 days ago