
Bharat varta desk: यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से आज फोन पर बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच हो रही हिंसा को तुरंत बंद करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि बातचीत के जरिये की मतभेदों को सुलझाया जा सकता है। बातचीत के दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को यूक्रेन से जुड़े हालिया घटनाक्रमों के बारे में बताया। इस दौरान, प्रधानमंत्री ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों खासकर छात्रों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया और अपनी चिंताओं से उन्हें अवगत कराया। पीएम ने कहा कि अपने देशवासियों की सुरक्षा भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बिहार और झारखंड के मेडिकल छात्र फंसे
बिहार और झारखंड समेत देश के विभिन्न हिस्सों के सैकड़ों छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। वहां वे एमबीबीएस की पढ़ाई करते हैं। झारखंड और बिहार के रहने वाले छात्रों के परिजनों की चिंता बढ़ी हुई है। उनके घर के लोग लगातार उनसे बात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेडिकल छात्रों को लेकर देशवासियों की जनता से रूसी राष्ट्रपति को अवगत कराया है।
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More