देश दुनिया

यूक्रेन में फंसे 16 हजार भारतीय, पोलैंड के रास्ते निकालेगी सरकार

Bharat varta desk:
रूस के हमले के बाद से लगातार यूक्रेन के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यूक्रेन में व्यस्त भारी दहशत और आतंक के बीच 16000 भारतीय जहां-तहां फंसे हुए हैं। कोई हवाई अड्डा पर फंसा है तो कोई स्टेशन पर या कोई घरों में। उन्हें सुरक्षित निकालना भारत सरकार के लिए चुनौती बनी हुई है। हवाई सेवा बंद है।
हाई लेवल मीटिंग में प्लान बी तैयार

कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रियों की हुई हाई लेवल मीटिंग में यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने की योजना पर मंथन हुआ। अभी तक 4000 भारतीय यूक्रेन से लौट चुके हैं। शेष को निकालने के लिए प्लान बी तैयार किया गया है। कल रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति से बात की।

आज यूक्रेन के पड़ोसी देशों से होगी बात


आज विदेश मंत्री एस जयशंकर यूक्रेन के समकक्ष पोलैंड, रोमानिया, हंगरी और स्लोवाकिया के राष्ट्राध्यक्ष को से बात करेंगे और उनकी मदद से यूक्रेन में फंसे भारतीयों को लाएंगे।
विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया कि है किचारों पड़ोसी देशों के रास्ते जमीनी मार्ग से भारतीय नागरिकों को निकाला जाएगा। इसके लिए विदेश मंत्रालय में रूसी भाषा बोलने वाले अधिकारियों की चार टीमों को भेजा गया है जो हंगरी, पोलैंड, स्लोवाक गणराज्य एवं रोमानिया में स्थित भारतीय मिशनों में तैनात अधिकारियों के साथ मिल कर काम करेंगे। विदेश सचिव ने बताया कि भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। उन्होंने भारतीय छात्रों के माता-पिता से अपील की है कि केंद्र सरकार यूक्रेन में फंसे छात्रों के संपर्क में है और उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए हर उपाय कर रही है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago