धर्म/अघ्यात्म

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे अपने ड्रीम प्रोजेक्टों में एक गिरनार पर्वत अंबाजी मंदिर रोपवे का उद्घाटन

एशिया का सबसे बड़ा रोपवे होगा अंबाजी मंदिर रोपवे

NEWSNLIVE DESK: आज देश को एशिया का सबसे बड़ा रोप-वे मिलने वाला है। गुजरात के जूनागढ़ में गिरनार पर्वत पर अंबाजी मंदिर है, जो अपनी ऐतिहासिक विरासत के लिए जाना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां रोप-वे का उद्घाटन करेंगे, जो सफर पहले 5 से 6 घंटों में पूरा होता था, वो अब महज कुछ मिनटों में तय हो जाए।

ये पीएम नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है। इसके चलते इसका लोकार्पण उन्हीं के द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा। गिरनार पर्वत पर अंबाजी का मंदिर है, जहां जाने के लिए पहले 9999 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती थी और 5-6 घंटे का समय भी लगता था, लेकिन अब ये सफर महज 7.5 मिनट में पूरा होगा। भवनाथ की तलहटी से गिरनार पर्वत पर अंबाजी मंदिर की दूरी 2.3 किमी है।

ऑस्ट्रिया से चार विशेषज्ञों की टीम रोप-वे के अंतिम कार्य को पूरा कर चुकी है और इसका ट्रायल भी पूरा हो चुका है।
गिरनार रोप-वे प्रोजेक्ट भवनाथ तलहटी से पर्वत पर स्थित अंबाजी मंदिर तक है। इसमें नौ टावर लगाए गए हैं और शुरुआत में 24 ट्रॉली लगाई जाएगी। एक ट्रॉली में आठ लोग बैठेगे। इससे एक फेरे में 192 यात्री जा सकेंगे और इसका किराया 700 रुपये होगा।

भारत में अब तक चार या छह लोग ट्रॉली में बैठ सकते थे, लेकिन ये पहली ट्रॉली होगी जिसमें 8 लोग बैठ सकेंगे। इस रोपवे प्रोजेक्ट से तीर्थयात्रियों के समय और ऊर्जा दोनों की बचत होगी। कुछ ही समय में जूनागढ़ का गिरनार रोपवे पर्यटन के क्षेत्र में आकर्षण का केन्द्र बन जाएगा।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

पप्पू यादव को जमानत मगर अभी जेल से बाहर नहीं, पुलिस ने दूसरे मामले में रिमांड पर लिया

Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More

8 hours ago

लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने दी नोटिस

Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More

9 hours ago

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

23 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

23 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

1 day ago