
NEWSNLIVE DESK: भारत के खिलाफ साजिश रचने से पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है। आतंकियों की घुसपैठ कराने के लिए पाकिस्तानी सेना आए दिन सीजफायर का उल्लंघन कर रही है। पाकिस्तान की तरफ से रिहायशी इलाकों को निशाना बना जा रहा है। पाकिस्तान सेनी की तरफ से भारी गोलाबारी की जा रही है और मोर्टार दागे जा रहे हैं।
नियंत्रण रेखा पर दो दिन बाद शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर कसबा और कीरनी सेक्टर में फायरिंग की। पाकिस्तानी सेना की तरफ से सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।
तीन पाकिस्तानी सैनिक ढेर
भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को सबक सिखाया।
सेना ने सीमा पार कीरनी इलाके में तीन पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर कर दिया, तो वहीं दो सैनिक घायल हो गए हैं। इसके बाद सीमा पार से गोलाबारी बंद हो गई। इससे पहले भी भारतीय सेना ने पाकिस्तान में तबाही मचाई थी।
मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के फायरिंग शुरू कर दी। पहले पाकिस्तानी सेना ने हल्के हथियारों का इस्तेमाल किया उसके बाद मोर्टार दागने शुरू कर दिए। सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया और तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराय। सीमा पार से कई स्थानों पर धुंआ उठता दिखाई दिया।
घरों और बंकरों में छिपकर बचाई जान
गोलाबारी शुरू होने के बाद लोगों ने भागकर घरों और बंकरों में छिपकर अपनी जान बचाई। सुरक्षित स्थानों पर इस दौरान जो लोग घरों के बाहर थे, उन्होंने घरों अथवा बंकरों में छिप गए। दोनों तरफ से करीब एक घंटे तक गोलाबारी हुई। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को इन्हीं क्षेत्रों में गोलाबारी की थी।
पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन किया और करीब साढे़ सात घंटे फायरिंग की। सीमा पर चल रहे सुरक्षा बांध का काम शुरू होते ही पाकिस्तान सेना गोले दागने शुरू कर दिए। गुरुवार रात साढे़ 10 बजे से लेकर शुक्रवार सुबह 5 बजे तक गोलाबारी की और बीएसएफ की कोठा पोस्ट को निशाना बनाया।
Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More
Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More
Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More
Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More