कला -संस्कृति

पुलिस सप्ताह पर बच्चे शराबबंदी और कोरोना पर बनाएंगे पेंटिंग , अफसरों को मिलेगी बेहतर पुलिसिंग की ट्रेनिंग


पटना संवाददाता
बिहार पुलिस 22-27 फरवरी तक पुलिस सप्ताह का आयोजन करेगी. इसका उद्घाटन पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन में होगा. पहले दिन मिथिलेश स्टेडियम में अश्वरोही का कार्यक्रम होगा. वहीं दूसरी ओर बीआईटी मेसरा के पूर्व प्रोफेसर और इंडियन सोसायटी ऑफ क्रिएटिव आर्ट के संस्थापक केसी बाजपेई की अगुवाई में हर साल की तरह इस बार भी पुलिस सप्ताह के दौरान 25 फरवरी को पटना के एक दर्जन स्कूलों के बच्चे पेंटिंग प्रतियोगिता में शामिल होंगे. इसका आयोजन भी मिथिलेश स्टेडियम में होगा. बच्चे शराबबंदी, दहेज प्रथा, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संदेश देने वाले चित्र बनाएंगे. कोरोना जागरूकता पर आधारित भी चित्र बनाएंगे.उत्कृष्ट चित्रों के लिए बच्चों को सम्मानित किया जाएगा. केसी बाजपेई ने बताया कि पिछले आयोजनों में बच्चों द्वारा शराब बंदी पर बनाए गए चित्रों की सराहना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी चुके हैं.

अनुसंधान के नए तरीकों से अवगत होंगे पुलिस अफसर

पुलिस कप्तान सप्ताह के बारे में मुख्यालय के अपर महानिदेशक अमित कुमार और विनय कुमार ने शनिवार को जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सप्ताह के दौरान पटना समेत सभी जिलों में कार्यक्रम होंगे. पटना में पुलिस अधिकारी किसके अनुसंधान के नए तरीकों के बारे में अवगत होंगे. और भी कई आयोजन होंगे जिनमें सायबर क्राइम ,eou ,पुलिस वेलफेयर, टेरोरिज्म ,महिला पुलिसकर्मियों का इस्तेमाल हो, वर्क लाइफ विथ बैलेंस, डिजिटल एविडेंस के बारे में बताया जाएगा.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

1 hour ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

3 hours ago

प्रो. सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

2 days ago

सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार ने राज्यसभा की सदस्यता ली

Bharat varta Desk बिहार की सियासत के लिए आज का दिन एक बड़े और ऐतिहासिक… Read More

2 days ago

हरिवंश को राष्ट्रपति ने राज्यसभा सदस्य नामित किया

Bharat varta Desk राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का नामित सदस्य नियुक्त किया… Read More

2 days ago