Categories: बड़ी खबर

बीएयू के किसान मेले में मंत्री ने बताया किसानों की आमदनी होगी दोगुनी

बीएयू के किसान मेले में मंत्री ने बताया किसानों की आमदनी होगी दोगुनी
भागलपुर संवाददाता
बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर में आयोजित किसान मेले का उद्घाटन करते हुए बिहार के कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुना करने का लक्ष्य रखा है. बीएयू बिहार के किसानों की आमदनी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करे. उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी और कृषि उत्पादन को बढ़ाने के लिए युवाओं और किसानों को ट्रेनिंग दी जा रही है. इस मौके पर अपने स्वागत भाषण में बीएयू के कुलपति डॉ आर के सोहाने ने विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक और छात्रों के द्वारा कृषि के विकास के लिए किए गए काम की जानकारी दी . उन शोधों की भी चर्चा जो बेहतर खेती में सहायक साबित हो रहे हैं.
3 दिनों तक चलने वाले किसान मेले में राज्य के कई जिलों के किसान भाग ले रहे हैं. किसान अपने उत्पादों को लेकर मेले में पहुंचे हैं. मंत्री ने स्टालों पर लगे कृषि उत्पादों का जायजा लिया. इस मौके पर मंत्री ने पौधरोपण भी किया. मेले में कृषि वैज्ञानिक किसानों को आधुनिक खेती के बारे में जानकारी भी देंगे. बेहतर उत्पाद के लिए किसानों को सम्मानित भी किया जाएगा.

एफएम ग्रीन अब सुनिए कहीं भी और कभी भी

बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर से चलने वाले एफएम ग्रीन रेडियो अब दुनिया के किसी कोने से लाइव सुना जा सकता है। किसान मेले में कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने इस सेवा को किसानों को समर्पित किया.मंत्री द्वारा मोबाइल पर टैप करते ही यह सेवा दुनिया भर में खास कर पूरे बिहार के लोगों लिए गूगल प्लेस्टोर और एप्पल आई ओ एस एप्प स्टोर पर उपलब्ध हो गया.एफएम ग्रीन बी ए यू सबौर टाइप करने से कोई भी व्यक्ति इसे डाऊनलोड और इंस्टाल कर सकता है.खास बात यह है कि लाइव के अलावा इसमें अपनी मर्जी से भी कार्यक्रम सुने जा सकते हैं .

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

3 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago