राज्य विशेष

पश्चिम बंगाल अवैध बम बनाने का बन चुका है अड्डा- राज्यपाल

कोलकाता से कुमार गौरव

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने एक बार फिर से ममता सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि राज्य अवैध बम बनाने का अड्डा बन चुका है। साथ ही उन्होंने राज्य में कानून के हालात पर भी चिंता जाहिर की है।
राज्यपाल ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था के हालात चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि ये राज्य सरकार की जिम्मेदारी है कि वो राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत करे। हालांकि राज्य सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाने से बचती आ रही है। बता दें कि राज्यपाल का ये बयान पश्चिम बंगाल में आतंकवादियों की गिरफ्तारी के बाद आया है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आज अलकायदा मॉड्यूल को लेकर केरल और पश्चिम बंगाल में छापेमारी के दौरान 9 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
राज्यपाल ने इससे पहले भी ममता सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि राज्य में लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में मेरे लिए ये सब देख पाना काफी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं राज्य में हो रहे मानवाधिकारों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं कर सकता।

डॉ सुरेंद्र

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

20 hours ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

4 days ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

5 days ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

5 days ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

7 days ago