
भागलपुर, भारत वार्ता संवाददाता
पति रंजीत चौधरी को पुलिस ने शराब बेचने के मामले में जेल भेज दिया। उनकी जमानत के लिए जब ललिता देवी भागलपुर पहुंची तो रेलवे स्टेशन पर बदमाशों ने उनके ₹10 हजार रुपए लूट लिए। काफी मशक्कत के बाद रेल पुलिस ने इस मामले की प्राथमिकी दर्ज की। पीरपैंती के परशुरामपुर गांव के लोगों ने जब इसकी सूचना केंद्रीय रेलवे रेल यात्री संघ के अध्यक्ष विष्णु खेतान को दी तो उन्होंने आज उस महिला को कपड़ा, अनाज और आर्थिक सहयोग दिए। पीरपैंती के थाना प्रभारी संजय सत्यार्थी ने भी उस महिला को आर्थिक मदद की। विष्णु खेतान की पहल पर अधिवक्ता रवि प्रकाश ने भरोसा दिया कि वे महिला के पति की जमानत का केस निशुल्क लड़ेंगे। महिला को मदद देने के दौरान रेल यात्री संघ के कालीचरण शर्मा, नवीन दुबे, शेखर शर्मा, रकीब आलम, नीतू शर्मा आदि मौजूद रहे।
पति के छूट के आने तक करेंगे सहायता: विष्णु खेतान
विष्णु खेतान ने बताया कि जब तक महिला का पति जेल से छूट कर नहीं आया जाएगा तब तक परिवार को हर तरह का मदद संस्था करेगी। महिला का पति गांव में नाश्ते की दुकान चलाता है जहां से पुलिस ने शराब जब्त किया था। महिला के छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। विष्णु खेतान ने रेल पुलिस के अधिकारियों से बात कर महिला के पैसे लूटने वाले बदमाशों को गिरफ्तार करने और राशि बरामद करने की मांग की है।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More