शरद यादव से मिले लालू प्रसाद


Bharat Varta desk: उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और लालू प्रसाद यादव सक्रिय हो गए हैं। खासतौर से वह भाजपा विरोधी शक्तियों को एकजुट करने के लिए लविंग शुरू कर दी है। कल वे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव से मिलने उनके घर पहुंचे थे और उनसे लंबी मंत्रणा की। आज वे अपने पुराने साथी और शरद यादव से मिलने दिल्ली स्थित उनके घर पर पहुंचे। शरद यादव राजद से मधेपुरा से सांसद रह चुके हैं। लालू से अलग होने के बाद वे नीतीश के साथ जनता दल यू में रहे मगर वहां से भी अलग होकर अब अज्ञातवास झेल रहे हैं। उन्हें सामाजिक न्याय का एक बड़ा रणनीतिकार माना जाता है। आज लालू और उनके बीच लंबी बातचीत हुई। इसकी जानकारी लालू की बेटी और राज्यसभा सदस्य मीसा भारती ने सोशल मीडिया पर दी है। जानकार सूत्रों के अनुसार लालू ने शरद के साथ उत्तर प्रदेश चुनाव के अलावे बिहार की स्थिति पर भी बात की। दरअसल बताया जा रहा है कि लालू अपने बेटे और बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के लिए भी देश के भाजपा विरोधी बड़े नेताओं से मिल रहे हैं। तेजस्वी को राजनीति में व्यापक तौर पर मान्यता दिलाने के लिए भी लालू का नेताओं से मिलना -जुलना हो रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि तेजस्वी को आरजेडी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की तैयारी है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

Ex Deputy CM और DMK नेता उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार

Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More

2 months ago

प्रहलाद जोशी देश के नए शिक्षा मंत्री

Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More

3 months ago

सीजेपी ने छात्र आंदोलन खत्म करने का किया ऐलान

Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा

Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More

3 months ago

NTA के 47 कर्मचारी बर्खास्त

Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More

3 months ago

केंद्र सरकार ने उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी को हटाया, एनटीए प्रमुख प्रदीप जोशी कब हटेंगे?

Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More

3 months ago