
पटना : पटना में अपराधियों द्वारा पूर्व पार्षद मुन्ना राय को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घटना जिले के जक्कनपुर थाना के संजय नगर में आज सुबह घटी। घटना की जानकारी मिलते ही जक्कनपुर थाना के पुलिस पहुंच घायल बिग्रहपुर निवासी पूर्व पार्षद मुन्ना राय को इलाज के लिए मेदांता अस्पताल ले गई। जानकारी के अनुसार दो गोली मुन्ना राय के पेट में लगी है। वहीं अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। बता दें कि वार्ड संख्या 30 के पूर्व पार्षद मुन्ना राय अपने पिता के समाधि स्थल पर पूजा करने आए थे।
मुन्ना राय पर भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है। 2014 में मुन्ना राय ने अपने विरोधी पक्ष को फंसाने की साजिश के लिए खुद को गोली मार लिया था। मुन्ना राय जमीन माफिया और सूद पर पैसे लगाने का काम करता है। सूद के पैसे के बहाने मुन्ना राय की नजर कमजोर लोगों की संपत्ति व जमीन हड़पने पर रहता है। जमीन के लिये ही उसका इलाके में कई लोगों से विवाद चल रहा। मुन्ना राय हाथी पालने का भी शौक रखता है।
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More
Bharat varta Desk भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया। रविवार को टी20… Read More
Bharat varta Desk पटना में शुक्रवार को पूर्व आईपीएस अमिताभ दास के आवास पर पुलिस… Read More
Bharat varta Desk सुरक्षित यात्रा के लिए रेल सुरक्षा बल तिरुचि रेल मंडल में अनोखा… Read More
Bharat varta Desk पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल… Read More
Bharat varta Desk लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ Rule 94(c) के… Read More