धर्म/अघ्यात्म

चित्रगुप्त धाम मंदिर में 22 जून से बहेगी ज्ञान और भक्ति की रसधारा, महामंडलेश्वर पराशर जी महाराज कराएंगे नवग्रह, नवदुर्गा, 27 नक्षत्र, शनि देव, हनुमान और बटुक भैरव की प्राण प्रतिष्ठा

Bharat Varta Desk: पश्चिम चम्पारण के जिला मुख्यालय बेतिया स्थित चित्रगुप्त धाम मंदिर में 22 से लेकर 26 जून तक ज्ञान और भक्ति के रस धारा बहेगी। इस मौके पर जाने-माने संत महामंडलेश्वर श्री उपेंद्र पराशर जी महाराज के मार्गदर्शन में एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसका संचालन चित्रगुप्त धाम मंदिर सेवा समिति कर रही है। इस मंदिर में नवग्रह, नवदुर्गा, 27 नक्षत्र ,शनिदेव, बजरंगबली एवं बटुक भैरव नाथ की प्रतिमा पहले से स्थापित है जिसकी विधिवत प्राण प्रतिष्ठा पराशर जी महाराज कराएंगे। इसको लेकर मंगलवार को चित्रगुप्त धाम मंदिर परिसर में समाज के प्रबुद्ध लोगों की एक बैठक हो चुकी है। इसमें 22 जून 2023 से 26 जून 2023 तक के कार्यक्रम की रुपरेखा बनाई गई ।

क्या -क्या कार्यक्रम है

22 जून 2023 को एक हजार एक सौ कन्याओं की कलश यात्रा निकाली जाएगी। उपर्युक्त कलश यात्रा नगर भ्रमण करते हुए मां काली धाम में जलबोझी (जल लेकर) पुनः अपने गंतव्य स्थान (मंदिर) पर पहुंचेगी। जहां कन्याओं के पूजन के उपरांत, दान दक्षिणा देकर विदा किया जाएगा। 26 जून 2023 तक यज्ञ, पूजा, हवन, प्रवचन और भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान पराशर जी महाराज और उनके द्वारा बुलाए गए संतो का प्रवचन भी होगा।
इस कार्यक्रम में समाज के सभी वर्ग के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वार्डवार प्रमुख कार्यकताओं की टोली बनाई जाएगी। तुलसीदल बंटवाकर इस कार्यक्रम में आने के लिए लोगों को निमंत्रण दिया जाएगा। इस आयोजन के मेंटर और संयोजक महामंडलेश्वर श्री उपेंद्र पराशर जी महाराज बनाए गए हैं जबकि राहुल कुमार के नेतृत्व में आयोजन समिति काम करेगी। मंदिर के सचिव राकेश शरण उर्फ पुन्नू श्रीवास्तव कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे।

धार्मिक आयोजनों से समाज में सुख और शांति: पराशर जी महाराज

बैठक में महामंडलेश्वर श्री उपेंद्र पराशर जी महाराज ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से भटकाव रुकता है और समाज में सुख और शांति आती है। धन, ऐश्वर्य, सत्ता सुख प्राप्ति के माध्यम नहीं है, सुख मिलता है ईश्वर की भक्ति, ईश्वर से प्रेम, धर्म के रास्ते पर चलने, सेवा, दान और त्याग से। इतिहास इसका गवाह है। आज समाज भटकाव के दौर से गुजर रहा है, जीवन के आदर्श, मूल्य, सिद्धांत संकट में हैं। भौतिक सुख की प्राप्ति के लिए लोग तमाम अनैतिक मार्गों को अपना रहे हैं यही कारण है कि हमारा समाज ही नहीं बल्कि संपूर्ण देश में ऐसी स्थितियां जगह- जगह देखने को मिल रहीं हैं जो मानवता के अनुरूप नहीं है, जो ईश्वर को पसंद नहीं हैं। धार्मिक आयोजनों के जरिए लोगों को यह संदेश देना है कि वैसे काम करें जिसे भगवान ने करने की इजाजत दी है, वैसा आचरण जो भगवान को प्रिय हो। धर्म के अनुरूप आचरण करने वाला व्यक्ति ही सुखी और शांति का जीवन जी सकता है और एक स्वस्थ व सशक्त समाज व राष्ट्र के निर्माण में सहभागी बन सकता है।

जो लोग बैठक में मौजूद रहे

चित्रगुप्त धाम मंदिर सेवा समिति के सचिव राकेश शरण श्रीवास्तव उर्फ पुन्नू श्रीवास्तव, भाजपा के राहुल कुमार, रमेश चंद्र सिंहा, विनय कुमार वर्मा, अरुण कुमार सिंह, अमित श्रीवास्तव, नरेश श्रीवास्तव, डॉ रजनीश कुमार, अखिलेश कुमार, ब्रजराज श्रीवास्तव, दीपू श्रीवास्तव, ज्योतिषाचार्य अरुण शास्त्री

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार एसपीजी के डायरेक्टर बनेंगे

Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More

4 days ago

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

1 week ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

1 week ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 week ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

1 week ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 weeks ago