
पटना, भारत वार्ता संवाददाता : जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे ललन सिंह का शाही स्वागत हुआ। पटना एयरपोर्ट पर ललन सिंह के स्वागत में बड़ी तादाद में जदयू नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे। पटना एयरपोर्ट से ललन सिंह का काफिला बेली रोड होते हुए प्रदेश जदयू कार्यालय पंहुचा। इस दौरान हर कदम पर जदयू के नेता और कार्यकर्ता उनका स्वागत करते नज़र आये। काफिला के आगेआगे हाथी, घोड़े, और ऊंट चल रहे थे। ढोल-नगाड़े और बैंड बाजे के साथ जगह जगह उनका स्वागत किया गया। जगह जगह पार्टी नेताओं ने ललन सिंह के स्वागत में फूलों की बारिश भी कराया।
ललन सिंह के स्वागत के लिए पार्टी के नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी थी। मंत्री से विधायक तक सभी स्वागत की तैयारियों में जुटे थे। पूरा राजधानी पटना ललन सिंह के स्वागत में लगाये गए बैनर, होर्डिंग और तोरण द्वारा से पटा हुआ है।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More