
Bharat Varta Desk: बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक अभयानंद ने भ्रष्टाचार को चुनावी मुद्दा बनाने के लिए नई मुहिम शुरू की है। इस अभियान की शुरुआत उन्होंने सोशल मीडिया पर की है। उन्होंने चुनावी मुद्दा भ्रष्टाचार हैश टैग से शुरू किए गए इस अभियान में लोगों का समर्थन मांगा है। उन्होंने कहा है कि आज शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक ट्विटर पर अधिक से अधिक ट्वीट करके इस मुहिम को ट्रेंड कराएं। इसे अधिक से अधिक नेताओं तक पहुंचाएं और भ्रष्टाचार को चुनाव में मुद्दा बनाएं। अभयानंद सुपर थर्टी के संस्थापक के रूप में पूरे देश में जाने जाते हैं। यह संस्था गरीब छात्रों को आईआईटी की निशुल्क आवासीय तैयारी कराती है। अभयानंद ने पुलिस महानिदेशक रहते आय से अधिक संपत्ति जमा करने वाले सरकारी अधिकारियों के खिलाफ एक अभियान चलाया था। भ्रष्टाचार को चुनावी मुद्दा बनाने के अभयानंद के मुहिम को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।
Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More
Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More
Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व… Read More
Bharat varta Desk 7 मई 2026 को बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में कैबिनेट… Read More
Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More