बड़ी खबर

जम्मू कश्मीर में पीएचडी कर रहे सुपौल के छात्र की मौत, आईआईटीयन रुपेश के ऊपर कॉलेज में गिर गई थी मशीन


सुपौल, राजीव कुमार मिश्रा

जम्मू- कश्मीर में पीएचडी कर रहे 25 बर्षीय रुपेश की मौत हो गई है। रुपेश राघोपुर प्रखंड अंतर्गत करजाईन थाना क्षेत्र के हरिराहा निवासी परमानंद साह का पुत्र था।
वह जम्मू कश्मीर के नगरोटा जगटी आईआईटी कॉलेज से पीएचडी कर रहा था। उसकी मौत भारी मशीन के चपेट में आने से मंगलवार को हो गई। रूपेश के परिजनों से मिली जानकारी अनुसार सोमवार को कॉलेज में गाड़ी से मशीन उतारने के क्रम में रूपेश पर भारी मशीन गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था । उपचार के लिए जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के क्रम में मंगलवार को मौत हो गई। इस हादसे की खबर के बाद उसके परिजन भी जम्मू रवाना हो गए। अंतिम संस्कार वहीं किया गया। ग्राम पंचायत हरिराहा की मुखिया उषा देवी के परिवार से ताल्लुक रखने वाले रुपेश राज अपने पिता परमानंद साह के इकलौते पुत्र थे। मुखिया उषा देवी ने बताया कि मिलनसार रूपेश पढ़ाई में अव्वल था। उनके निधन से समाज मे शोक की लहर है।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

27 IAS-IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, विकास वैभव मगध रेंज के आईजी बनें

Bharat varta Desk बिहार की NDA सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और… Read More

2 days ago

पांच मत्रियों संग सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Bharat varta desk शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली… Read More

3 days ago

सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के सीएम

Bharat varta Desk पश्चिम बंगाल के नए सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है. भारतीय… Read More

4 days ago

गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचे, कल होगा सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का शपथ गहण

Bharat varta Desk बिहार में सियासी हलचल के बीच कल यानी 7 मई को राजधानी… Read More

6 days ago