कला -संस्कृति

पटना : गांधी जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन

पटना : बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर बापू भवन में बिहार उत्सव बिहार खादी उत्सव 2023 का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन वरिष्ठ साहित्यकार पद्मश्री डॉ. उषा किरण खान, वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह तथा 52 बूटी कल के प्रसिद्ध कलाकार पद्मश्री कपिल देव प्रसाद ने किया। विचार गोष्ठी का संयोजन और संचालन बिहार राज्य खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी दिलीप कुमार ने किया।

विचार गोष्ठी में डॉ. उषा किरण खान ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पूरे देश के लिए आजादी की लड़ाई लड़ी। हर धर्म और जाति के लोगों ने उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया, तब हमें यह आजादी मिली। राजनीतिक लड़ाई के साथ-साथ उन्होंने आर्थिक और सामाजिक लड़ाई भी लड़ी। हरिजन कल्याण, महिला सशक्तिकरण, स्वदेशी तथा स्वच्छता के लिए महात्मा गांधी ने सबको प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मोहनदास करमचंद गांधी के महात्मा गांधी बनने का प्रस्थान बिंदु बिहार है। बिहार में ही उन्होंने वस्त्रों के लिए चरखा तथा सत्य और अहिंसा के प्रयोग प्रारंभ किए। बिहार प्रवास के दौरान ही बापूजी के विचारों में दृढ़ता आई और उनके व्यक्तित्व में निखार आया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की आजादी में महिलाओं की भूमिका को भी पहचान और माना कि जब तक महिलाओं को आजादी नहीं मिलेगी, तब तक देश को पूरी आजादी नहीं मिलेगी।

पद्मश्री डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता के साथ-साथ स्वच्छता को भी बहुत महत्व दिया। आज इस अवसर पर उनका स्मरण करके हम उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लें तथा खादी एवं ग्रामोद्योग को मजबूती प्रदान करें। हमारा देश बड़ी आबादी वाला देश है। यहां रोजगार के जितने अधिक अवसर सृजित होंगे, उतना ही देश की आर्थिक तरक्की होगी।
पद्मश्री कपिल देव प्रसाद ने कहा कि हैंडलूम और कड़ी से लाखों लोग जुड़े हुए हैं, लेकिन जब तक आम लोगों का सहयोग नहीं मिलेगा तब तक इस घर-घर तक पहुंचना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि खादी के वस्त्र न सिर्फ आरामदायक होते हैं, बल्कि किफायती भी हैं। इसलिए सबको खादी और हैंडलूम के वस्त्र पहनना चाहिए। इससे बुनकरों को रोजगार मिलेगा और भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर बिहार खादी ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं को बिहार खादी, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट की ब्रांड एम्बेसडर मैथिली ठाकुर, डॉ. उषा किरण खान, डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह तथा कपिल देव प्रसाद के कर कमलों से पुरस्कृत किया गया। इनमें आयुष आर्या, संजय सिंह, पीके भारत, अजीत, विवेक, जिज्ञासु यादव, स्नेहा, डॉ. रिंकी, अविनाश कुमार, सोनल कुमारी, बब्बन कुमार, बिहारी हैं, प्रकाश कुमार, बबली सिंह, प्रकाश सिंह, सुधांशु राज, गीता कुमारी, पवन सौरव, कुमार आनंद, मनीष कुमार, अमन कश्यप, हिमांशु, अब्दुल अहमद, कुमार रवि राज एवं सुमेघा साह शामिल हैं।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

बिहार के आईएएस अधिकारी बदले गए

Bharat varta desh बिहार सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों का तबादला कर दिया… Read More

5 days ago

नीट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

6 days ago

नेट का री- एग्जाम 21 जून को

Bharat varta Desk मेडिकल कॉलेजों में दाखिले की तैयारी कर रहे लाखों स्टूडेंट के लिए… Read More

6 days ago

वी.डी. सतीशन होंगे केरल के नए सीएम

Bharat varta desk केरल की राजनीति में पिछले 10 दिनों से चल रहा मुख्यमंत्री चेहरे… Read More

7 days ago

सीबीआई निदेशक का कार्यकाल 1साल के लिए बढ़ा

Bharat varta Desk केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के निदेशक प्रवीण सूद का… Read More

1 week ago

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी

Bharat varta Desk माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए… Read More

1 week ago