
पटना : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विधानमंडल में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान पहुंचकर गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रेरणादाई प्रसंगों को याद किया और उन्हें नमन किया। इनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता भी गांधी मैदान पहुंचे।
इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बापू देश को श्रेष्ठ और आत्मनिर्भर बनाना चाहते थे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी बापू के उन्हीं सपनों को पूरा करने में जुटे है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वदेशी आंदोलन के जरिए देश को आत्मनिर्भर बनाने का सपना देखा था। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री जी ने भी वोकल फॉर लोकल का नारा दिया है।
इधर, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि गांधी जी के सत्य-अहिंसा व शांति के सिद्धांत और जीवनमूल्य आज भी प्रेरणादायी और प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों में पूरे विश्व को बदल देने और प्रभावित करने की ताकत थी। उन्होंने अपने समस्त जीवन में सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया।
इसके बाद सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा गांधी मैदान स्थित खादी मॉल पहुंचे। यहां से दोनों ने खादी के हॉफ जैकेट की खरीदारी की। सम्राट चौधरी अपने लिए 2 सेट खादी का जैकेट खरीदा। जिसके बाद उसकी पेमेंट खुद कैश काउंटर पर जाकर की।
सम्राट चौधरी ने इस दौरान कार्यकर्ताओं को भी खादी पहनने के लिए प्रेरित किया। इस क्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भी खादी मॉल से खरीददारी की।
भाजपा अध्यक्ष ने मॉल में रखे चरखा पर सांकेतिक रूप से सूत कातकर लोगों को स्वदेशी अपनाने की अपील की।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अमृता राठौर भूषण, संजय खंडेलिया, प्रदेश महामंत्री राजेश कुमार वर्मा, ललन मंडल, जगन्नाथ ठाकुर, प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता, संतोष रंजन राय, मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह, प्रभाकर मिश्रा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रभात मालाकार, अमीत प्रकाश बबलू, क्षेत्रीय सह प्रभारी अशोक भट्ट, मीडिया पैनलिस्ट उपेंद्र सिंह सहित सैकङो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More