
पटना, भारत वार्ता संवाददाता: बेतिया नगर थाना में पदस्थापित जमादार अताउल्लाह नट को निगरानी की टीम ने सोमवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। टीम उन्हें लेकर पटना चली गयी है। उन्हें एक लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम निगरानी की टीम नगर थाना परिसर पहुँची। इस दौरान परिसर की बिजली की सप्लाई कटवा दी गयी थी । निगरानी की टीम परिसर में ही स्थित अताउल्लाह नट के आवास के पास घेराबंदी कर ली । शिकायत कर्ता ने जमादार को उनके आवास पर पहुँच कर रिश्वत की राशि दे दी । जैसे ही रिश्वत के रूप में एक लाख रुपया सौंप कर वह बाहर निकला कि निगरानी की टीम ने धावा बोल दिया। निगरानी के धावा दल ने अताउल्लाह नट को घूस के रुपयों के साथ रंगेहाथ धर दबोचा। इस दौरान गिरफ्तार जमादार ने हो हाल्ला भी मचाने का प्रयास किया तो थाना में मौजूद एक सिपाही उनके आवास की तरफ दौड़ विरोध करने लगा । लेकिन निगरानी की टीम ने जब अपनी पहचान बतायी तो वस्तुस्थिति की जानकारी होते ही सिपाही वापस हो गया।
पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More
पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More
पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More
पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More
Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More
पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More