
Bharat varta:
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू को आप के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के काम अच्छे लगने लगे हैं। जिस पार्टी ने कांग्रेस से पंजाब की सत्ता छीन ली है उस पार्टी को लगातार दूसरे दिन भी नवजोत सिद्धू ने अपना समर्थन दिया है।
नवजोत ने पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भगवंत मान पर लिखा है कि ” मान ने पंजाब में एक नए माफिया विरोधी युग की शुरुआत की है।” सिद्धू ने ट्वीट किया, “सबसे खुश आदमी वह है जिससे कोई उम्मीद नहीं करता… भगवंत मान ने पंजाब में उम्मीदों के पहाड़ के साथ एक नए माफिया विरोधी युग की शुरुआत की है… आशा है कि वह इस पर खरे उतरेंगे, जनहितैषी नीतियों के साथ पंजाब को पुनरुद्धार के रास्ते पर वापस लाएंगे.. उन्हें शुभकामनाएं..।”
सिद्धू कांग्रेस में राहुल गांधी के नजदीक माने जाते हैं। इसीलिए चुनाव के पहले उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया मगर उनको रोकने की हिम्मत किसी को नहीं हुई। इन सब कारणों से पार्टी की चुनाव में करारी हार हुई मगर उसके बाद भी वह पार्टी का बंटाधार करने में जुटे हुए हैं। कहा जा रहा है कि उनका मकसद कांग्रेस छोड़ना हो सकता है। अब आगे देखना है कि वह किस पार्टी का दामन थामते हैं?
Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More
Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More
Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More
Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More
Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More