राज्य विशेष

“नया माफिया विरोधी युग”, पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिद्धू को अच्छे लगने लगे भगवंत मान के काम


Bharat varta:
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू को आप के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के काम अच्छे लगने लगे हैं। जिस पार्टी ने कांग्रेस से पंजाब की सत्ता छीन ली है उस पार्टी को लगातार दूसरे दिन भी नवजोत सिद्धू ने अपना समर्थन दिया है।
नवजोत ने पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भगवंत मान पर लिखा है कि ” मान ने पंजाब में एक नए माफिया विरोधी युग की शुरुआत की है।” सिद्धू ने ट्वीट किया,  “सबसे खुश आदमी वह है जिससे कोई उम्मीद नहीं करता… भगवंत मान ने पंजाब में उम्मीदों के पहाड़ के साथ एक नए माफिया विरोधी युग की शुरुआत की है… आशा है कि वह इस पर खरे उतरेंगे, जनहितैषी नीतियों के साथ पंजाब को पुनरुद्धार के रास्ते पर वापस लाएंगे.. उन्हें शुभकामनाएं..।”

सिद्धू कांग्रेस में राहुल गांधी के नजदीक माने जाते हैं। इसीलिए चुनाव के पहले उन्होंने अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ लगातार अभियान चलाया मगर उनको रोकने की हिम्मत किसी को नहीं हुई। इन सब कारणों से पार्टी की चुनाव में करारी हार हुई मगर उसके बाद भी वह पार्टी का बंटाधार करने में जुटे हुए हैं। कहा जा रहा है कि उनका मकसद कांग्रेस छोड़ना हो सकता है। अब आगे देखना है कि वह किस पार्टी का दामन थामते हैं?

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

1 week ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

1 week ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

2 weeks ago