अपराध

धराशाई हो गई 155 करोड़ी अकबरनगर- अमरपुर स्टेट हाईवे, सभापति के साथ भड़के ललन कुमार


भागलपुर, भारत वार्ता संवाददाता
अकबरनगर से अमरपुर तक 155 करोड़ की बनी सड़क कुछ ही समय के बाद धराशाई हो गई। बिहार विधान सभा, शुन्यकाल के सभापति सह आरजेडी विधायक चन्द्राहास चौपाल और बिहार प्रदेष युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष (सुल्तानगंज विधानसभा के महागठबंधन प्रत्याषी) ने इस पर नाराजगी जाहिर की है। दोनों नेताओं ने महागठबंधन दल के कई स्थानीय नेताओं के साथ सड़क का जायजा लिया।
अकबरनगर-अमरपुर सड़क निर्माण करने वाली कंपनी बिहार राज्य स्टेट डेवलपमेन्ट कॉरपोरेषन लिमिटेड,RCD Central Mechanical Workshop Campus कंस्ट्रक्सन कंपनी को ब्लैकलिस्टेड करने एवं कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करने की मांग इन नेताओं ने कर डाली है।

इंजीनियर और ठेकेदारों ने मिलकर किया राशि का बंदरबांट: ललन कुमार

ललन कुमार ने बताया कि 25 अगस्त को इस सड़क का उद्घाटन हुआ है और इसके साथ करीब 5 किलोमीटर सड़क जगह-जगह टूट गई है। इससे पता चलता है कि सड़क का किस कदर घटिया निर्माण किया गया है। इंजीनियर और ठेकेदारों ने मिलकर राशि की बंदरबांट कर ली है। कांग्रेस नेता ने बताया यह सड़क घोटाला है, यह निर्माण घोटाला है। यह सड़क महज एक नमूना है। राज्य में अधिकांश सड़कों का यही हाल है। लागत से कई गुना सड़कों की एस्टीमेट बनाई जाती है और पैसे का बंदरबांट कर दिया जाता है। कहीं मानस के अनुसार सड़क की नहीं बन रही हैं। इंजीनियर और ठेकेदारों की कारगुजारी को वे ऊपर तक ले जाएंगे और उस पर केस दर्ज कराएंगे। विधायक और ललन कुमार के साथ
तांती समाज के प्रदेश अध्यक्ष मुकेष कुमार तांती, बिहार प्रदेष युवा कांग्रेस महासचिव डॉ0 रविन्द्र कुमार रवि, गौतम कुमार भी शामिल थे।

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

सीएम नीतीश के समृद्ध यात्रा के दौरान विस्फोट, एक की मौत

Bharat varta Desk सिवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच एक… Read More

3 days ago

आईएएस संजीव दिल्ली नगर निगम के कमिश्नर

Bharat varta Desk आईएएस संजीव खिरवार (IAS Sanjeev Khirwar) को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का… Read More

3 days ago

नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Bharat varta Desk नितिन नबीन को आज आधिकारिक रूप से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन… Read More

5 days ago

कर्नाटक के डीजी सस्पेंड

Bharat varta Desk कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव को सस्पेंड कर… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदा में नई ट्रेनों को झंडी दिखलाई

Bharat varta Desk प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन से… Read More

1 week ago

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 20 को

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीख… Read More

1 week ago