
Bharat varta desk:
दिल्ली विश्वविद्यालय ने बीए (ऑनर्स) अंग्रेजी पाठ्यक्रम से महाश्वेता देवी की लघुकथा ‘द्रौपदी’ को हटा दिया है। इसके साथ तमिल लेखक बामा और सुकरिथरणी की रचनाओं को भी हटाया गया है।
महाश्वेता देवी की इस लघु कथा को लेकर कई सवाल उठे थे। इसके बाद विश्वविद्यालय के एकेडमिक काउंसिल ने इस पर संज्ञान लेते हुए इसे हटाने का फैसला लिया। अब ‘द्रौपदी’ के स्थान पर एक छोटी कहानी ‘ह्यसुल्तानाज ड्रीम्स’ को सिलेबस में शामिल किया गया है।
बता दें कि ‘द्रौपदी’, महाश्वेता देवी द्वारा बंगला में रचित एक लघु कथा है इसका अंग्रेजी अनुवाद गायत्री स्पिवक द्वारा किया गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में सालों से इसे पढ़ाया जा रहा था। कहने को यह एक आदिवासी महिला के अपमान की कहानी है। इसमें महिला के प्राइवेट बॉडी पार्ट, यौन दुराचार एवं यौन हमलों का अश्लील वर्णन किया गया है। मगर इसमें महाभारत के प्रतिष्ठित पात्र द्रोपदी का जिक्र करके हिंदू धर्म को अपमान और नीचा दिखाने का प्रयास किया गया है। इस पर शिक्षकों के एक वर्ग द्वारा आपत्ति जताई गई है। इसीलिए विश्वविद्यालय ने इसे पाठ्यक्रम से हटा दिया है।
Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More
Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More
Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More
Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More
Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More
Bharat varta Desk विश्व हिन्दी परिषद की ऑस्ट्रेलिया चैप्टर की अध्यक्ष मधु खन्ना के नेतृत्व… Read More