बड़ी खबर

दिल्ली में मेट्रो सेवा पटरी पर लौटी

Bharat Varta Desk : कोरोना के कारण दिल्ली की लाइफलाइन यानी दिल्ली मेट्रो सेवा पिछले काफी समय से बंद थी. अब जबकि दिल्ली बड़ी तेजी के साथ कोरोना की दूसरी लहर से बाहर निकल रही है, तो अनलॉक प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. दिल्ली आज से पूरी तरह से अनलॉक हो रही है. और इसी के साथ दिल्ली मेट्रो भी फिर से पटरी पर उतर चुकी है. दिल्ली मेट्रो की सेवा आज से करीब तीन हफ्ते के अंतराल के बाद बहाल हो चुकी है. हालांकि कोरोना के कारण कई नियमों में बदलाव हो चुका है, जिन्हें जान लेना बहुत जरूरी है यदि इन नियमों का आप पालन नहीं करेंगे तो आप दिल्ली मेट्रो में सफर नहीं कर पाएंगे.

कोरोना वायरस के फैलने के मद्देनजर दिल्ली में 19 अप्रैल को लॉकडाउन लगाया गया था और उसके बाद दिल्ली सरकार इसकी अवधि बढ़ाती गई. शुरुआत में तो मेट्रो सेवा आंशिक तौर पर जारी रही जिसमें केवल आवश्यक सेवाओं के कर्मियों को ही यात्रा करने की इजाजत थी. लेकिन कोरोना वायरस की दूसरी लहर में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए इसे 10 मई को बंद कर दिया गया था. सोमवार को मेट्रो ट्रेन का परिचालन अपने निर्धारित समय सुबह 6 बजे से आरंभ हो गया.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

5 days ago