ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की तबीयत बिगड़ी, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली। राजधानी में कोरोना वायरस का संक्रमित तेजी से लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। इस बीच कोरोना बीमारी से जूझ रहे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दिल्ली डिप्टी सीएम के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मनीष सिसोदिया को सरकारी लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें बुखार और कम ऑक्सीजन के स्तर की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि डिप्टी सीएम 14 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और घर पर ही आइसोलेशन में थे। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी थी।सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा थी, ‘हल्का बुखार होने के बाद आज कोरोना टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैंने स्वयं को एकांतवास में रख लिया है। उन्होंने आगे कहा, ‘फिलहाल बुखार या अन्य कोई परेशानी नहीं है मैं पूरी तरह ठीक हूं। आप सब की दुआओं से जल्द ही पूर्ण स्वस्थ होकर काम पर लौटूंगा।

Kumar Gaurav

Recent Posts

चंपत राय ने दिया इस्तीफा

Bharat varta Desk अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित गड़बड़ी के मामले… Read More

3 hours ago

महेश दीक्षित आईबी के नए निदेशक

Bharat varta Desk डॉ. महेश दीक्षित को भारत की प्रमुख खुफिया एजेंसी, खुफिया ब्यूरो (IB)… Read More

19 hours ago

यूपी बीजेपी की नई टीम

Bharat varta Desk भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश में अपनी नई टीम का… Read More

1 day ago

पूर्व जस्टिस विनोद सिंहा भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की जांच करेंगे, सम्राट कैबिनेट का फैसला

Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा भरत तिवारी एनकाउंटर… Read More

2 days ago

भरत तिवारी एनकाउंटर पर बैठी महापंचायत, प्रशांत किशोर पहुंचे, कहा-सम्राट चौधरी के विभाग की जांच हो

Bharat varta Desk बिहार में भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले के विरोध में आज भोजपुर… Read More

2 days ago

IRCTC अध्यक्ष संजय जैन का इस्तीफा

Bharat varta Desk रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के चेयरमैन… Read More

3 days ago