पॉलिटिक्स

तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी, कहा- बेटी पैदा होने के डर से दूसरा संतान पैदा नहीं किए

पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विधान सभा सत्र के अंतिम दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान तेजस्वी ने मुख्यमंत्री के खिलाफ अमर्यादित निजी टिप्पणी भी किया। इतना ही नहीं तेजस्वी ने सत्ता पक्ष के लोगों को चोर-बेईमान और मुख्यमंत्री को झूठ बोलने वाला तक बता दिया। इसपर सदन में हंगामा हो खड़ा हो गया। विधानसभा अध्यक्ष ने हस्तक्षेप कर तेजस्वी के शब्दों पर आपत्ति दर्ज कराते हुए आसन्न को संबोधित करने को कहा।

तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हम चाचा बोलते थे लेकिन हमारे बारे में चुनाव के दौरान क्या नहीं कहा। मेरे माता-पिता ने संस्कार दिया इसलिए हम कुछ नहीं बोले। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटे की चाहत में बच्चे पैदा करते रहे। उन्हें पता होगा मेरी छोटी बहन भी है। तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार बेटी पैदा होने के डर से दूसरा संतान पैदा नहीं किये? नीतीश कुमार बता सकते हैं कि उनके एक बेटे हैं या नहीं लेकिन किसी और के बच्चे गिनना सीएम को शोभा नहीं देता है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनादेश की चोरी हुई है। यह सरकार चोर दरवाजे से आई है। इस दौरान सत्ता पक्ष के द्वारा आपत्ति के शोर में तेजस्वी ने सत्ता पक्ष के नेताओं को चोर-बेईमान भी कह दिया।

तेजस्‍वी के आपत्तिजनक व अमर्यादित बयानों पर विधानसभा में हंगामा खड़ा हो गया। इस दौरान बीच उपमुख्‍यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने तेजस्‍वी के बयान को शर्मनाक बताते हुए मर्यादा का पालन करने की नसीहत दी। विधानसभा अध्यक्ष ने यह कहा कि निजी टिप्पणी को कार्यवाही से हटा दिया जाएगा।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

न्यूजीलैंड को हराकर भारत तीसरी बार बना t20 वर्ल्ड कप का चैंपियन

Bharat varta Desk अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के… Read More

2 days ago

निशांत जनता दल यू में शामिल

Bharat varta Desk आज बिहार की राजधानी पटना में नए सियासी युग की शुरुआत हो… Read More

2 days ago

नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की की धमाकेदार जीत, केपी शर्मा ओली का सुपड़ा साफ

Bharat varta Desk नेपाल में गुरुवार को हुए राष्ट्रीय चुनाव के बाद वोटों की गिनती… Read More

3 days ago

निशांत 8 मार्च को ज्वाइन करेंगे जदयू

Bharat varta Desk बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू की बैठक संपन्न… Read More

4 days ago

यूपीएससी का रिजल्ट आया, अनुज अग्निहोत्री टॉपर

Bharat varta Desk संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का… Read More

4 days ago

बिहार के गवर्नर हटाए गए, नंदकिशोर यादव नागालैंड के गवर्नर क्या

Bharat varta Desk बिहार और पश्चिम बंगाल समेत छह राज्यों के राज्यपालों का फेरबदल किया… Read More

5 days ago