Uncategorised

राजेंद्र बाबू ने नाथनगर में की थी आयुर्वेद कॉलेज थी स्थापना, 2004 से नामांकन है बंद

अजीत कुमार सिंह, आरटीआई कार्यकर्ता
भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देशभर में आयुर्वेद इलाज पद्धति को बढ़ावा देने की कोशिश में जुटी हुई है लेकिन एक ऐसा आयुर्वेद कॉलेज बंद पड़ा है जिसकी आधारशिला 1946 में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने रखी थी। हम बात कर रहे हैं भागलपुर जिले नाथनगर स्थित राजकीय श्री यतींद्र नारायण अष्टांग आयुर्वेदिक कॉलेज की। कॉलेज के प्राचार्य डॉ सीपी सिंह बताते हैं कि देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद ने कॉलेज का शुभारंभ करते हुए कहा था कि भागलपुरवासी आयुर्वेद कॉलेज रूपी पौधे को बचा के रखिएगा क्योंकि आने वाले दिनों में इसकी प्रासंगिकता और महत्ता बहुत ही बढ़ेगी। शुरुआत में यह कॉलेज जनसहयोग से चला। 1985 में सरकार ने इसका अधिग्रहण कर लिया। कुछ दिनों तक यह कॉलेज शानदार ढंग से चलता रहा। देशभर से छात्र यहां पढ़ने आते थे। सरकारीकरण होने के बाद इस कॉलेज का जो विकास होना चाहिए वैसा सरकार ने नहीं किया। शिक्षक सेवानिवृत्त हो गए। संसाधनों की कमी होती गई। मानक को पूरा नहीं करने के कारण 2004 में चिकित्सा संस्थान ने इस कॉलेज में दाखिले पर रोक लगा दिया। उसके बाद 2010 में पटना हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई। कोर्ट ने सरकार से कहा कि वह कॉलेज में जरूरी संसाधनों का विकास कर दाखिला और पढ़ाई शुरू करवाए। मगर ऐसा नहीं किया गया।

बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहते अश्विनी कुमार चौबे के पहल पर वर्ष 2012 में बाबा रामदेव ने इस कॉलेज का निरीक्षण किया था। उस समय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि पतंजलि योगपीठ के सहयोग से सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर इस कॉलेज को शुरू कराया जाएगा। इसे आयुर्वेद का मॉडल कॉलेज बनाया जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। यहां अस्पताल अभी भी चल रहा है जहां एक प्रचार्य और सिर्फ एक डॉक्टर है। 2 डॉक्टर प्रतिनियोजन पर हैं। अंग क्षेत्र के अनेकों लोगों व प्रबुद्धजनों ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर अनुरोध किया है कि डेढ़ दशक से बंद आयुर्वेद की पढ़ाई शुरू कराएं।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Share
Published by
Dr Rishikesh

Recent Posts

बिहार में जेडीयू ने तय किए एमएलसी उम्मीदवार

Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More

7 hours ago

दिल्ली के रेस्टोरेंट में आग, 20 लोगों की मौत

Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More

2 days ago

गीतिका पांडेय पूर्व रेलवे की जीएम नियुक्त

Bharat varta Desk सुश्री गीतिका पांडेय (IRAS अधिकारी) को पूर्व रेलवे (Eastern Railway), कोलकाता का… Read More

3 days ago

बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर-अंडे फेंके, हेलमेट पहनकर बचाई जान

Bharat varta Desk ममता पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला… Read More

6 days ago

बिहार म दो आईएएस अधिकारी सस्पेंड

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने चर्चित रिशु श्री मनी लॉन्ड्रिंग और टेंडर हेराफेरी मामले… Read More

6 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने नीट परीक्षा गड़बड़ी पर एनटीए को फटकार लगाई

Bharat varta Desk सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी (NEET-UG) में हुई गड़बड़ी को लेकर एनटीए (NTA)… Read More

1 week ago