
Bharat varta desk: बिहार में छोटा से छोटा अधिकारी और कर्मचारी भी धनकुबेर है। भ्रष्टाचार के मामले में ऐसे लोगों पर जहां भी छापेमारी हुई करोड़ों- करोड़ रुपए बरामद हुए। कहीं सोने की ईंट तो कहीं सोने के बिस्कुट। बोरों में रुपए के बंडल। शनिवार को निगरानी की टीम ने पटना में पदस्थापित ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के पटना के सुल्तानगंज और गया समेत चार ठिकानों पर छापा मारा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुल्तानगंज स्थित घर पर 4 करोड़ रुपये कैश बरामद किए हैं। नोटों के बंडल 5 बोरों में रखे गए थे। 1 किलो से अधिक सोना और चांदी मिले हैं। कई जमीन के कागजात, सोने चांदी के आभूषण, चार लग्जरी कार समेत कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं। निगरानी टीम बरामद संपत्ति का आकलन कर रही है। यह ड्रग इंस्पेक्टर घूसखोरी के लिए कुख्यात माना जाता है। राज्य के और कई ड्रग इंस्पेक्टर निगरानी जांच के दायरे में हैं। इनकी संपत्ति भी करोड़ों में बताई जा रही है।
Bharat varta Desk राजनीति के गलियारों में आज एक बड़ा सियासी और कानूनी झटका केंद्र… Read More
Bharat varta Desk लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अभियोजन पदाधिकारी के 300 पदों के लिए… Read More
Bharat varta Desk पेरू में बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने निकले 15… Read More
Bharat varta Desk नेपाल में सोमवार तड़के एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ. पोखरा से काठमांडू… Read More
Bharat varta Desk पटना में फायर विभाग के आईजी सुनील कुमार नायक के सरकारी आवास… Read More
Bharat varta Desk JEE मेन 2026 सेशन-1 के रिजल्ट में दिल्ली (NCT) के श्रेयस मिश्रा… Read More