
Bharat varta desk: सब लोगों का ध्यान झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर है कि राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार और झारखंड की राज्यपाल रह चुकी द्रौपदी मुरमू को समर्थन करेगा या फिर साझा विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को? इसको लेकर आज झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन की अध्यक्षता में बुलाई गई थी लेकिन 3 घंटे की मैराथन मंथन के बाद भी पार्टी के नेता इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाए कि किसे समर्थन दिया जाए?
अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस मुद्दे पर 27 जून को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे। सीएम का कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मिलने का कार्यक्रम है। इसके बाद मुख्यमंत्री रांची लौटकर शिबू सोरेन से बात करेंगे। तब फिर तय होगा कि पार्टी किस को समर्थन देगी।
पार्टी ने यह तय किया है कि इस संबंध में अंतिम निर्णय शिबू सोरेन ही लेंगे।
ज्यादातर विधायक द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में
वैसे बताया जा रहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के ज्यादातर आदिवासी विधायक द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के पक्ष में है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और 8 बार विधायक रहे लोबिन हेंब्रम ने ऐलान किया है कि वे द्रोपदी मुर्मू के पक्ष में हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि आजादी के बाद पहली बार किसी संथाली महिला को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया गया है। शिबू सोरेन आदिवासी समाज के सर्वमान्य नेता है। इसीलिए राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन के सवाल पर झारखंड मुक्ति मोर्चा काफी धैर्य पूर्वक निर्णय लेगा।
वैसे जानकारों का दावा है कि अंत में झारखंड मुक्ति मोर्चा आदिवासी होने के कारण द्रोपदी मुर्मू को ही अपना समर्थन देगा।
Bharat varta Desk राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर मंगलवार… Read More
Bharat varta Desk राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया… Read More
Bharat varta Desk त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनकड़ आज राज्य पुलिस मुख्यालय में मृत पाए… Read More
Bharat varta Desk थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोमवार (13 जुलाई) की सुबह भीषण हादसा… Read More
Bharat varta Desk वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को… Read More
Bharat varta Desk बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी अमित कुमार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की… Read More