Bharat varta Desk
झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल सहित कई न्यायिक पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। मनोज प्रसाद को झारखंड हाईकोर्ट का नया रजिस्ट्रार जनरल बनाया गया है। इससे पहले मनोज प्रसाद न्यायिक एकेडमी के निदेशक के पद पर कार्यरत थे। इस संबंध में हाईकोर्ट की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार, धनबाद के पीडीजे राम शर्मा को रजिस्ट्रार (प्रशासन) बनाया गया है। हजारीबाग के पीडीजे सत्या प्रकाश सिन्हा को रजिस्ट्रार (स्थापना) और वर्तमान रजिस्ट्रार जनरल निकेश कुमार सिन्हा को रजिस्ट्रार (न्यायिक) के पद पर स्थानांतरित किया गया है। रजिस्ट्रार (स्थापना) कौशल किशोर झा (दो) को चीफ जस्टिस का ओएसडी बनाया गया है। यह अधिसूचना पांच नवंबर से प्रभावी होगी।
Bharat varta Desk पूर्व मुखमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे बिहार सरकार के महाधिवक्ता (एडवोकेट… Read More
Bharat varta Desk टीएमसी में चल रही कलह के बीच अब एक लिस्ट सामने आई… Read More
Bharat varta Desk पटना हाई कोर्ट में न्यायाधीशों की कमी दूर करने की दिशा में… Read More
Bharat varta Desk केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के… Read More
Bharat varta Desk जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लॉरिस स्टे के एक रेस्टोरेंट में… Read More