बड़ी खबर

झारखंड में पांच आईएएस अधिकारी बदले

Bharat varta desk:

राज्य सरकार ने पांच IAS का तबादला किया है. अबु बकर सिद्दीखी पी को फिर से कृषि विभाग की कमान सौंप दी है. पांच मार्च को अबुबकर को खान विभाग का सचिव बनाया गया था.साथ ही JSMDC का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था. उसके पहले कृषि सचिव रहते हुए भी इनके पास खान विभाग का अतिरिक्त प्रभार था, लेकिन 7 तारीख की शाम होते-होते कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग का यह फैसला बदल गया. उन्हें खान सचिव से हटाकर फिर से कृषि विभाग की जिम्मेदारी दे दी गई है. खास बात है कि 5 मार्च की शाम जारी अधिसूचना के मुताबिक, कृषि विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी 2008 बैच के आईएएस ऑफिसर जितेंद्र कुमार सिंह को दी गई थी. अब उन्हें खान एवं भूतत्व विभाग के सचिव पद की जिम्मेदारी दे दी गई है. वहीं पशुपालन विभाग की निदेशक बनीं 2013 बैच की आईएएस ऑफिसर किरण कुमारी पासी को उत्पाद आयुक्त का भी अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है.

इसके अलावा पशुपालन निदेशक के पद पर पदस्थापित किरण कुमारी पासी को उत्पाद आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.बोकारो के उपायुक्त पद पर पदस्थापित जाधव विजया नारायण राव को क्षेत्रीय निदेशक, जियाडा, Bokaro प्रक्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी के निदेशक उत्कर्ष गुप्ता को माध्यमिक शिक्षा निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

हटाए गए राज्यपाल के प्रधान सचिव

Bharat varta Desk बिहार सरकार ने कई बार विवादों में रहे राज्यपाल के प्रधान सचिव… Read More

2 days ago

झारखंड में IAS-IPS अधिकारी बदले

Bharat varta Desk कार्मिक विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न मंत्रालयों, निदेशालयों,… Read More

2 weeks ago

सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव बने उपमुख्यमंत्री

Bharat varta Desk सम्राट चौधरी ने बिहार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले… Read More

2 weeks ago

विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल बनेंगे सीएम

Bharat varta Desk बिहार के अगले सीएम सम्राट चौधरी होंगे. बीजेपी विधायक दल की बैठक… Read More

2 weeks ago

नीतीश की पारी खत्म, अब शुरू होगी सम्राट की पारी

Bharat varta Desk बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर आज बड़ा दिन है.… Read More

2 weeks ago