पॉलिटिक्स

‘ज़हर के जाम’ पर बिहार में संग्राम, बिहार विधानसभा में गुस्से में लाल हुए सीएम नीतीश

पटना, भारत वार्ता संवाददाता : बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन में बिहार में शराब से हुई मौत के सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़क गए। छपरा में जहरीली शराब से मौत के सवाल पर भाजपा विधायकों ने सदन में जमकर नारेबाजी कर रहे थे। विपक्ष ने सत्ता पक्ष को जब विधानसभा में घेरा तब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुस्सा हो गए। इसपर नीतीश कुमार बेहद नाराज हो गए और चिल्लाकर कहने लगे- ‘तुम (भाजपा) लोग गंदा काम कर रहे हो। सबको भगाओ यहां से। अब तो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तुम लोग शराबी हो गए हो। अब टॉलरेट नहीं किया जाएगा। तुम लोग पूरे बिहार में गंदा काम कर रहे हो। पहले क्या बोलते थे, अगर नहीं संभले तो काफी बुरा हो जाएगा। तुम लोग शराब के पक्ष में हो गए। जो लोग गंदा शराब पीकर मर रहे हैं उनके पक्ष में हो गए हो। मैं तो कुछ नहीं बोलता था, अब मैं और अभियान चलाउंगा।’ नीतीश कुमार ने आगे कहा कि तुम लोग गिर गए हो, कितना इज्जत दिया तुम लोगों को, लेकिन तुम क्या कर रहे हो, तुम लोग अपने आप को बर्बाद कर रहे हो। शोर शराबे के बीच सीएम नीतीश कुमार बेहद आक्रामक दिखे। तुम लोगों ने शराब नहीं पीने का संकल्प लिए थे और आज शराब पीने वालों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हो । भाजपा सदस्यों से कहा कि तुम लोग ही शराब बिकवा रहे हो…. तुम लोग शराबी हो।

मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए : विजय सिन्हा

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा सदन की शालीनता समाप्त हुई। गैर संवैधानिक शब्दों का प्रयोग किया गया। मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए।

Dr Rishikesh

Editor - Bharat Varta (National Monthly Magazine & Web Media Network)

Recent Posts

पटना सिटी में अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

पटना : खाजेकलां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो… Read More

5 hours ago

नीतू नवगीत के लोकगीतों से बच्चों में जगी स्वच्छता की अलख, शैंम्फोर्ड स्कूल में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

पटना। पटना नगर निगम द्वारा पटना के शैंम्फोर्ड स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन… Read More

5 hours ago

बिहार की बौद्धिक पहचान को नई धार, पटना में हुआ लेट्स इंस्पायर बिहार साहित्य महोत्सव

पटना। बिहार की साहित्यिक विरासत, सामाजिक चेतना और सांस्कृतिक अस्मिता को समर्पित लेट्स इंस्पायर बिहार… Read More

18 hours ago

नीतू नवगीत के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष लिया गया स्वच्छता का संकल्प

पटना : पटना नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता… Read More

2 days ago

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव 31 साल पुराने मामले में गिरफ्तार

Bharat varta Desk पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना पुलिस ने शुक्रवार (06… Read More

3 days ago

मगध महिला कॉलेज में स्वच्छता पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीतू नवगीत ने बांधा समां

पटना। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य… Read More

3 days ago