पॉलिटिक्स

जदयू का तीन दिनों का राज्यस्तरीय प्रशिक्षण शुरू, पार्टी के दिग्गज करेंगे ट्रेंड

पटना संवाददाता: जदयू का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार से प्रदेश कार्यालय में शुरू हो गया. दो दिन बिहार के सभी जिला अध्यक्षों और लोकसभा प्रभारियों को ट्रेनिंग मिलेगी. तीसरे दिन यानी सोमवार को सभी प्रवक्ताओं को पार्टी के दिग्गज टिप्स देंगे. वह बताएंगे कि सरकार और पार्टी के कामकाज, उपलब्धियों और एजेंटों को किस तरह से आम लोगों तक प्रभावशाली ढंग से प्रचारित और प्रसारित करें. मीडिया के बीच अपनी बातों को कैसे रखें. खासतौर से सोशल मीडिया में सरकार की उपलब्धियों को कुशलतापूर्वक रखने के बारे में उन्हें ट्रेंड किया जाएगा. जिला अध्यक्ष व लोकसभा प्रभारियों को कार्यकर्ताओं और आम लोगों को पार्टी से जोड़ने के सटीक उपायों की जानकारी दी जाएगी. प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना है. इस मौके पर मौजूद लोकसभा के प्रभारी चंद्रभूषण राय ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन राज्य भर के पार्टी पदाधिकारियों को मिलेगा. इस प्रशिक्षण शिविर से हम जैसे सैकड़ों कार्यकर्ता नई सोच और ऊर्जा से संचारित होंगे.

Ravindra Nath Tiwari

तीन दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय। 17 साल हिंदुस्तान अखबार के साथ पत्रकारिता के बाद अब 'भारत वार्ता' में प्रधान संपादक।

Recent Posts

बिहार को जल्द मिलेगा नया सीएम, विधायक दल का नेता चुनने के लिए शिवराज केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

Bharat varta Desk बिहार को इस हफ्ते नया सीएम मिल जाएगा. नीतीश कुमार के इस्तीफे… Read More

11 hours ago

आशा भोसले नहीं रहीं

Bharat varta Desk प्रख्यात गायिका आशा भोसले नहीं रहीं । 92 साल की उम्र में… Read More

14 hours ago

प्रो. सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

2 days ago

सरोज शर्मा रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति नियुक्त

Bharat varta Desk 10 अप्रैल 2026 को झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने दिल्ली के… Read More

2 days ago

नीतीश कुमार ने राज्यसभा की सदस्यता ली

Bharat varta Desk बिहार की सियासत के लिए आज का दिन एक बड़े और ऐतिहासिक… Read More

3 days ago