
पटना संवाददाता
बिहार बोर्ड ने दसवीं सोशल साइंस की परीक्षा रद्द कर दी है .इसका मतलब यह हुआ कि बजट सत्र के पहले ही दिन सरकार पर प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भारी पड़ गए.उन्होंने शुक्रवार को विधानसभा में सोशल साइंस के प्रश्न पत्र लीक होने का मुद्दा उठाते हुए सरकार से पूछा था कि बिहार बोर्ड की यह कैसी तैयारी है? सोशल साइंस का प्रश्नपत्र लीक हो गया और यहां बैठे मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को पता नहीं है.शिक्षा मंत्री को यह पता होनी चाहिए.उन्हें इसका जवाब देना चाहिए .इसके बाद मुख्यमंत्री ने बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर से बात की और मामले की जांच करने को कहा . इसके बाद बिहार बोर्ड बैकफुट पर आ गया और परीक्षा को रद्द कर दी. अब विपक्ष के लोगों का यह कहना है कि इसका मतलब यह हुआ कि यदि तेजस्वी यादव सवाल नहीं उठाते तो यह परीक्षा रद्द नहीं होती.
सोमवार से फिर सत्र शुरू होने वाला है. पहले दिन की स्थिति से यह साफ हो गया है कि बजट सत्र सरकार के लिए आसान नहीं होगा. कई बड़े मुद्दों पर विपक्ष ने सरकार को घेरने की तैयारी कर रखी है.
Bharat varta Desk -मुख्यमंत्री विजय और अभिनेत्री तृषा पर टिप्पणी का आरोप -उनकी रैली में… Read More
Bharat varta Desk धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी फिलहाल प्रह्लाद… Read More
Bharat varta Desk दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक महीने से अधिक समय से चल रहा… Read More
Bharat varta Desk जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र… Read More
Bharat varta Desk NEET पेपर लीक मामले में छात्रों के प्रदर्शन के बीच एनटीए ने… Read More
Bharat Varta Desk दिल्ली में चल रहे NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन… Read More